रणजी ट्रॉफी- भारतीय सितारों का खराब प्रदर्शन जारी:रोहित-यशस्वी ने मुंबई के लिए 54 रन ही जोड़े

Updated on 24-01-2025 05:51 PM

रणजी ट्रॉफी के फेज-2 में भारतीय सितारों का खराब प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 28 रन बनाकर आउट हुए, जबकि यशस्वी जायसवाल 26 रन ही बना सके। दोनों ने 54 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की।

इधर, राजकोट में दिल्ली की ओर से खेल रहे भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत दूसरी पारी में 17 रन ही बना सके। उन्होंने पहली पारी में एक रन का योगदान दिया। पंत को दोनों पारियों में रवींद्र जडेजा ने आउट किया। 

आगे दूसरे दिन की मैच रिपोर्ट...

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई बढ़त पर आई

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई ने शरद पवार क्रिकेट अकादमी में चल रहे मुकाबले में जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 29 रन की बढ़त बना ली है। खबर लिखे जाने तक दूसरी पारी में टीम का स्कोर 115/7 है। शार्दूल ठाकुर 17 और तनुष कोटियान 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इससे पहले पहली पारी में जम्मू एंड कश्मीर 206 और मुंबई 120 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

मुंबई की पहली पारी में रोहित शर्मा ने 3 और यशस्वी जायसवाल ने 4 रन बनाए थे। उस पारी में शार्दूल ठाकुर (51 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

सौराष्ट्र ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया 

राजकोट में दिल्ली और सौराष्ट्र के बीच का मुकाबला दो दिन में ही समाप्त हो गया। इस मुकाबले में सौराष्ट्र ने दिल्ली को 10 विकेट से हरा दिया है। निरंजन शाह स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली की टीम दूसरी पारी में 94 रन पर ऑलआउट हो गई और सौराष्ट्र के सामने 12 रनों का लक्ष्य रखा। इससे पहले पहली पारी में सौराष्ट्र ने 271 रन बनाते हुए पहली पारी में 83 रनों की बढ़त ली थी। दिल्ली ने पहली पारी में 188 रन बनाए थे।

कर्नाटक की बढ़त 350 पार, पंजाब 55 रन पर सिमटी

चिन्नास्वामी स्टेडियम में कर्नाटक ने पंजाब के खिलाफ 365 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। टीम ने टी-ब्रेक तक पहली पारी में 7 विकेट पर 420 रन बना लिए हैं। स्मरन रविचंद्रन (203* रन) दोहरा शतक बना चुके हैं। इससे पहले पंजाब की टीम 55 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस पारी में शुभमन गिल 4 रन ही बना सके थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले फ्रेंचाइजियों के लिए बुरी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बिग थ्री यानी पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टूर्नामेंट के…
 20 March 2026
तेहरान: ईरान में एक तरफ 19 वर्षीय पहलवान को मौत की सजा दी गई है, तो दूसरी तरफ उन महिला फुटबॉलरों की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया की सांसें अटकी हुई…
 20 March 2026
नई दिल्ली: बिहार के लाल और क्रिकेट जगत के नए वंडर बॉय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले की गूंज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। महज…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…