सुधीर दलवी की मदद को आगे आईं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा, अस्पताल में भर्ती एक्टर के इलाज में 15 लाख की थी जरूरत
Updated on
30-10-2025 02:31 PM
'शिरडी के साईं बाबा' टीवी सीरियल के एक्टर सुधीर दलवी इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। वो सेप्सिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उनका इलाज चल रहा है, जिसके लिए 10-15 लाख रुपये की जरूरत है। ये जानकारी सामने आने के बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, लेकिन इसकी वजह से वो निशाने पर आ गईं। पर वो चुप नहीं बैठीं और पलटकर करारा जवाब भी दिया।
सुधीर दलवी 86 साल के हैं। वो 8 अक्टूबर 2025 से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती है। यहां पर उनका सेप्सिस का इलाज चल रहा है, जो जानलेवा संक्रमण है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इलाज का खर्च पहले ही 10 लाख रुपये को पार कर चुका है और ट्रीटमेंट जारी रखने पर ये 15 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
रिद्धिमा ने की मदद
सुधीर दलवी के परिवार ने फैंस और इंडस्ट्री से मदद की गुजारिश की थी। इसके बाद रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर मदद को आगे आईं। उन्होंने इसको लेकर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'हो गया, उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।'
रिद्धिमा हुईं ट्रोल, दिया जवाब
हालांकि, एक यूजर ने सवाल किया कि अगर उन्होंने दान दिया है तो कॉमेंट क्यों किया। उसने लिखा, 'अगर आपने मदद की है तो आपने यहां इसका जिक्र क्यों किया... फुटेज चाहिए?' ट्रोल होने के बाद रिद्धिमा ने करारा जवाब दिया और लिखा, 'लाइफ में सबकुछ दिखावे के बारे में नहीं है। किसी जरुरतमंद की मदद करना और जो भी आप कर सकते हैं, वो सबसे बड़ा आशीर्वाद है।'
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…