'राणा नायडू सीजन 2' टीजर: शांत समंदर जैसे खूंखार राणा दग्‍गुबाती की धमाकेदार वापसी, अर्जुन रामपाल लग रहे खतरनाक

Updated on 22-05-2025 02:24 PM
राणा नायडू लौट आया है। पहली नजर में जहां वह शांत दिख रहा है, बीवी नैना के साथ सुकून के पल बिता रहा है। लेकिन अगले ही पल वह आंधी बनकर दुश्‍मनों पर टूट पड़ा है। राणा दग्‍गुबाती, वेंकटेश और सुरवीन चावला स्‍टाररर सुपरहिट वेब सीरीज 'राणा नायडू' के सीजन 2 का टीजर ऐसा ही है। 1 मिनट 21 सेकेंड के टीजर में हमें खतरनाक और खूंखार एक्‍शन की झलक मिलती है। हड्ड‍ियां टूट रही हैं, गोलियां दागी जा रही हैं। और सबसे खास, अर्जुन रामपाल की जबरदस्‍त एंट्री दिख रही है।

एक दिन पहले करण अंशुमान, सुपर्णा वर्मा और अभय चोपड़ा के डायरेक्‍शन में बनी 'राणा नायडू सीजन 2' की रिलीज डेट का ऐलान हुआ था। तब OTT प्‍लेटफॉर्म Netflix ने इसकी घोषणा करते हुए कैप्‍शन में लिखा था, 'जब बात परिवार की हो, राणा हर लाइन क्रॉस करेगा।' अब टीजर देखकर यह बात सच होती दिख रही है।

'राणा नायडू 2' के टीजर में क्‍या है

'राणा नायडू सीजन 2' के टीजर की शुरुआत एक विमान के अंदर होती है। नैना यानी सुरवीन चावला अपने पति राणा (राणा दग्‍गुबाती) से कहती है कि वह बीते कुछ दिनों से बदला-बदला सा लग रहा है। वह रेगुलर पति की तरह शांत और सामान्‍य जिंदगी जी रहा है। नैना कहती है कि अब घर पहुंचकर 'डैड' वाली चीजें करो। बच्‍चे खुश होंगे और मैं भी। बस इसी पल से टीजर का फ्लेवर और कलेवर दोनों बदल जाता है।

'राणा नायडू सीजन 2' कास्‍ट

दो साल पहले 2023 में 'राणा नायडू' का पहला सीजन रिलीज हुआ था। तब शो के कंटेंट और बाप-बेटे के अजीब से रिश्‍ते पर बनी इस सीरीज की खूब सराहना भी हुई थी और आलोचना भी। अब नए सीजन को लेकर फैंस एक्‍साइटेड हैं। खासकर अर्जुन रामपाल की एंट्री को लेकर, जो शो में नया मसालेदार तड़का का काम करने वाले हैं। 'राणा नायडू 2' में राणा दग्‍गुबाती, वेंकटेश, सुरवीन चावला और अर्जुन रामपाल के साथ कीर्ति खरबंदा, सुशांत सिंह, अभिषेक बनर्जी और डिनो मोरिया भी दिखेंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…