मैदान में लगाई दौड़, फिर हवा में घुमाया बल्ला... शतकवीर सरफराज खान का सेलिब्रेशन बहुत कुछ कहता है

Updated on 19-10-2024 02:41 PM
बेंगलुरु: सरफराज खान... यह एक ऐसा नाम है जिनको फैंस बेसब्री से टेस्ट में खेलते हुए देखना चाहते थे। इसकी वजह थी डॉमेस्टिक क्रिकेट में उनका दमदार प्रदर्शन। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद सरफराज खान को नजरअंदाज किया जा रहा था। लेकिन सरफराज भी अड़े रहे। हौसला बनाए रखा। उनकी सालों की मेहनत रंग लाई। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला। डेब्यू सीरीज में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

वहीं अब जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक ठोका। भारत के लिए खेलना और शतक जड़ना सिर्फ सरफराज का ही सपना नहीं था बल्कि पूरे खान परिवार का सपना था। उनके पिता नौशाद खान ने अपने दोनों बच्चों (सरफराज खान और मुशीर खान) को भारत के लिए खिलाने का सपना देखा था। इसके लिए उन्होंने मेहनत भी काफी की। सुबह उठकर बच्चों को मैदान लेकर जाना और आर्मी जैसी ट्रेनिंग कराना।

इसका फल अब पूरे खान परिवार को मिल रहा है। जहां अब सरफराज भारत के लिए खेल रहे हैं तो छोटे भाई मुशीर घरेलू क्रिकेट में तपकर तैयार हो रहे हैं। जब शतक जड़ने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने सेलिब्रेट किया। वो सेलिब्रेशन ही अपने आप में बहुत कुछ कह रहा था।

शतक जड़ने के बाद सरफराज खान ने मैदान का लगाया चक्कर

26 साल के सरफराज खान ने 110 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। अपनी सेंचुरी उन्होंने चौके के साथ पूरी की। शतक पूरा करने के बाद खान खुशी से झूम उठे और भागने लगे। उन्होंने भागते-भागते जोर से अपना बल्ला हवा में घुमाया और सेलिब्रेट किया। उनके सेलिब्रेशन में एक अलग सी खुशी थी। ऐसा लग रहा था कि वह अपने पिता से कह रहे हों कि जैसे पापा मैंने कर दिखाया... सरफराज खान ने डॉमेस्टिक क्रिकेट में तमाम शतक लगाए हैं। लेकिन यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक था। इसलिए यह पल उनके लिए सबसे ज्यादा खास था, जिसको उन्होंने अच्छे से सेलिब्रेट किया।

बता दें कि सरफराज खान ने हंड्रेड तक पहुंचने के लिए अपनी पारी में 13 चौके और 3 छक्के लगाए थे। जब सरफराज बल्लेबाजी करने आए थे। तो बोर्ड कीवी टीम के पास बड़ी लीड थी। रोहित शर्मा आउट हो चुके थे। उन्हें मुश्किल पिच पर विराट कोहली के साथ साझेदारी करनी थी। खान ने समझदारी के साथ बल्लेबाजी की और विराट कोहली से भी दबाव हटाया। सरफराज आने वाले समय में भारतीय मिडल ऑर्डर का अहम हिस्सा बन सकते हैं।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…