रकुल ने दिखाया शादी का पूरा वीडियो, प्री वेडिंग से लेकर समंदर में मस्ती के भी नजारे
Updated on
23-02-2024 02:52 PM
बॉलीवुड के खूबसूरत कपल में से एक रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी को गोवा में धूमधाम से शादी रचाई। आज शुक्रवार को दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का पूरा वीडियो शेयर किया है। गोवा में ही दोनों के प्री-वेडिंग फंकशन और फिर शादी भी हुई। दोनों ने पहले सिख रिवाज से और फिर सिंधी रस्मों से शादी की। सोशल मीडिया पर अब उन्होंने अपनी शादी का खूबसूरत वीडियो शेयर किया है।इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है- ये मैं या तुम नहीं बल्कि हम हैं। इस वीडियो की शुरुआत में दुल्हन बनीं रकुल प्रीत अपने दूल्हे की तरफ डांस करती हुई दिख रही हैं और जैकी भी अपनी दुल्हन को देखकर डांस करने लगते हैं। दोनों एक-दूसरे को बांहों में भर लेते हैं और फिर उनके जयमाल की झलकियां हैं। जयमाल के दौरान रकुल के नखरे की भी कुछ झलकियां दिख रही हैं।