राजनाथ सिंह ने लखनऊ में दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी रहे मौजूद

Updated on 29-04-2024 05:52 PM
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय से प्रमुख नेताओं और समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

निर्वाचन अधिकारी के समक्ष सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्‍यसभा सदस्‍य सुधांशु त्रिवेदी की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

राजनाथ सिंह ने सबसे पहले 2014 में लखनऊ सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और विजयी हुए। 2019 में भी यहां से उन्होंने अपनी जीत बरकरार रखी। रक्षा मंत्री तीसरी बार लखनऊ से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी प्रतिष्ठित लखनऊ निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।

भाजपा मुख्यालय से सिंह जब नामांकन पत्र दाखिल करने निकले तो उनके साथ योगी आदित्यनाथ, पुष्कर सिंह धामी, उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेता थे। लखनऊ में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…