राजेश मूणत ने किया महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के कार्यालय का उद्घाटन

Updated on 24-02-2024 04:53 PM

रायपुर। वर्तमान जिनशासन नायक 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव हर वर्ष पूरे देश में धार्मिक वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रायपुर में भी सकल जैन समाज जैन समाज के सभी घटक एक जुट होकर पूरे माह भर विभिन्न सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित कर जन्म कल्याणक मानते है। यह आयोजन सकल जैन समाज द्वारा आयोजित किया जाता है। वर्तमान में उत्सव समिति के कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमे सर्वसम्मति से अध्यक्ष हेतु जितेंद्र गोलछा महासचिव, वीरेंद्र डागा कोषाध्यक्ष, अमित मूणोत कोषाध्यक्ष अमर बरलोटा चुने गए।

इसी क्रम में अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा ने बताया की भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024 की गतिविधियों के संचालन व रुपरेखा निर्धारण के लिए प्रधान कार्यालय का उद्घाटन रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत ने 23 फरवरी को ऋषभ देव जैन मंदिर सदर बाजार में किया। इस अवसर पर राजेश मूणत ने समाज के नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने बताया की ये हमारा परम सौभाग्य है की छत्तीसगढ़ पावन धरा में डोंगरगढ़ स्थित तीर्थस्थल चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज की जागृत सल्लेखना समाधि हुई जिससे पूरे विश्व में जैन संतो और जैन समाज गौरांवित हुआ है। कार्यक्रम में उत्सव समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अभय भंसाली के साथ बड़ी संख्या में युवा/बुजुर्ग वर्ग उपस्थित था सभी ने एक जुट होकर भगवान महावीर का संदेश घर घर तक समाज के अंतिम व्यक्ति को पहुंचाने का संकल्प भी लिया।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महामहोत्सव जैन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण त्योहार है 2024 में महावीर जयंती का आयोजन चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी तिथि 21अप्रैल को होगा। इस दिन जैनों के लिए अत्यधिक आध्यात्मिक महत्व होता है क्योंकि वे जैन धर्म के 24 वें और आखिरी तीर्थंकर के जीवन और उनकी शिक्षाओं की स्मृति करते हैं। चैत्र शुक्ल की त्रयोदशी तिथि, महावीर जयंती का आयोजन होता है। भगवान महावीर ने जैन धर्म की स्थापना की और उसके प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 24वे तीर्थकर, भगवान महावीर, को जैन धर्म के संस्थापक और जन्म कल्याणक के रूप में भी माना जाता है महावीर जन्म महामहोत्सव भारत के एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक प्रतीक भगवान महावीर के जन्म की सार्थक उत्सव है। यह त्योहार जैनों के लिए गहरे सांस्कृतिक और दार्शनिक महत्व के साथ होता है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…