रायपुर। रायपुर पुलिस ने लगभग 1.25 करोड़ रूपये कीमत के गुम-चोरी हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर मोबाईल फोन स्वामियों को किया। बरामद किये गये मोबाईल फोन को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनके स्वामियों को सौंपा।
दरअसल गुम मोबाईल फोन की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने गंभीरता से लेते हुए समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को गुम मोबाईल फोन ढूंढ कर बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाईल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाईल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग - अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। कुल 601 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 01 करोड़ 25 लाख रूपये बरामद कर आज 29 फरवरी को मोबाईल फोन को उनके स्वामियों को वितरित किया गया।