MP, बिहार-झारखंड में आज भी बारिश का अलर्ट : 1-2 मार्च को भी ओले-आंधी की आशंका

Updated on 28-02-2024 12:25 PM

मध्य प्रदेश में मंगलवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। भोपाल के मौसम केंद्र ने 1 और 2 मार्च को फिर से बारिश, आंधी और ओले का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान जताया है। इसके लिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कुल 46 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में पिछले एक हफ्ते से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी बिहार से होते हुए एक ट्रफ लाइन पूर्वोत्तर बांग्लादेश की ओर गुजर रही है। इसके चलते अगले चौबीस घंटे में पटना समेत 10 जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है।

वहीं, झारखंड के पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में मंगलवार को आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। राज्य में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

वहीं, वेस्टर्न हिमालय क्षेत्र में कल यानी 29 फरवरी और मैदानी इलाकों में 1 मार्च से तीन मार्च के बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुरू होने वाला है। इसके चलते पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 1 से 3 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, राजस्थान में 1 और दो मार्च को हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 1 और 2 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान , मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

MP: आंधी, बारिश-ओले से फसलें तबाह, भोपाल, इंदौर-जबलपुर समेत 46 जिलों में यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश में मंगलवार को भोपाल, सतना, छिंदवाड़ा समेत 10 जिलों में तेज बारिश, आंधी चली और ओले गिरे। सबसे ज्यादा छतरपुर जिले के नौगांव और सतना में एक इंच पानी गिरा। रीवा में पौन इंच, भोपाल, रायसेन और सीधी में आधा इंच से अधिक बारिश हुई। शहडोल जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बच्चों की जान चली गई। 

हरियाणा: 29 की रात से छाएंगे बादल; 2 दिन बदला रहेगा मौसम, बारिश के साथ ओले गिरेंगे

हरियाणा के अधिकांश जिलों में फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से 1 और 2 मार्च को कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। चिंता वाली बात यह है कि कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका है।

बिहार: पटना समेत 10 शहरों में हो सकती है बारिश:कई शहरों में सुबह से छाए बादल; 24 घंटे में किशनगंज सबसे ठंडा रहा

बिहार में एक बार फिर से यानी कल 29 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। जिसके कारण से 1 से 3 मार्च तक राज्य में हल्की बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 1 मार्च से उत्तर-पश्चिमी बिहार, उत्तर-मध्य, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार में बारिश हो सकती है। मंगलवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान वैशाली में 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

झारखंड: कई शहरों में आज बारिश का अलर्ट: गढ़वा में स्कूल से लौट रहे छात्र पर गिरी बिजली; पलामू में भी बच्ची की मौत

राज्य में अगले तीन दिनों में तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं है। 2 दिनों के बाद तापमान में धीरे- धीरे 3 से 4 डिग्री की बढ़त दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 29 फरवरी से एक मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन 2 मार्च से लेकर 4 मार्च तक मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलेगा और बारिश के आसार नजर आएंगे। 


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…