बिलासपुर में राहुल की चुनावी सभा, देवेंद्र यादव के पक्ष में करेंगे प्रचार

Updated on 29-04-2024 05:45 PM

बिलासपुर । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को छ्त्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे न्यायधानी बिलासपुर के सकरी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। बिलासपुर लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत सकरी सिंचाई कॉलोनी मैदान में सभा लेकर प्रचार करेंगे। इस मौके पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। सभा को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

इससे पहले राहुल गांधी की सभा की तैयारी को लेकर पार्टी के सीनियर नेताओं का बिलासपुर दौरा हो चुका है। कांग्रेस के सचिव और पीसीसी के सह प्रभारी विजय जांगिड़, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने दौरा कर सभा की तैयारियों का जायजा लिया था।

राहुल गांधी की सभा में भीड़ जुटाने के लिये पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब 1 लाख भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। इस सभा में बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा, मस्तूरी और कोटा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांग्रेसी और ग्रामीण पहुंचेंगे।

ये है राहुल गांधी के कार्यक्रम का शेड्यूल
    दोपहार 3:40 बजे बिलासपुर हवाई अड्डे पर आगमन
    शाम 4:15 से 5:10 तक  सकरी में चुनावी सभा
    5:45 बिलासपुर एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…