राहुल ने सीट शेयरिंग को लेकर उद्धव को फोन किया : 1 घंटे बात की, मुंबई की 6 लोकसभा सीटों पर दोनों पार्टियां अड़ीं

Updated on 23-02-2024 02:03 PM

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर I.N.D.I.A में शामिल शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे से बातचीत की। राहुल ने गुरुवार (22 फरवरी) को उद्धव को फोन किया और करीब एक घंटे बात की।

महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। राज्य में उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की NCP और कांग्रेस महाविकास अघाड़ी अलायंस के तहत एक साथ हैं। तीनों पार्टियों के बीच 40 पर सहमति बन गई है। 8 सीटों पर मामला अटका हुआ है।

इसमें छह सीटें मुंबई की हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से तीन पर चुनाव लड़ना चाहती है। इसमें मुंबई साउथ सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ सेंट्रल और मुंबई नॉर्थ वेस्ट शामिल है।

हालांकि, उद्धव ठाकरे कुल 18 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, जिनमें चार सीटें मुंबई की हैं। इनमें मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल शामिल हैं।

शिवसेना (तब अविभाजित थी) ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 48 में से 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें से 18 पर जीत हासिल की, जिसमें मुंबई की तीन सीटें शामिल थीं।

2019 में शिवसेना-भाजपा का 25 साल पुराना साथ टूटा
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर भी 2019 में चुनाव हुए थे। तब शिवसेना और भाजपा गठबंधन में थे। बीजेपी 106 विधायकों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी। शिवसेना ने 56 सीटों पर जीत हासिल की। इसके बाद शिवसेना ने ढाई-ढाई साल के लिए CM के फॉर्मूले का दांव चला, लेकिन BJP नहीं मानी।

इसके कारण विधानसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद ही उद्धव ने भाजपा के साथ 25 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया। शिवसेना ने 44 विधायकों वाली कांग्रेस और 53 विधायकों वाली NCP के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन बनाकर सरकार बनाई, उद्धव ठाकरे CM बने थे।

जून 2022 में शिवसेना में दरार, भाजपा जॉइन कर शिंदे CM बने
जून 2022 में एकनाथ शिंदे और शिवसेना के 39 अन्य विधायकों ने महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। शिवसेना के दो हिस्से हो गए। महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार गिर गई। एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर नई सरकार बना ली। भाजपा ने शिंदे को मुख्‍यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्‍यमंत्री बनाया।

जुलाई 2023 में शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने भी बगवात की। वे नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) तोड़कर 9 विधायकों के साथ भाजपा-शिंदे की सरकार में शामिल हो गए थे। पवार ने 2 जुलाई 2023 को महाराष्ट्र के दूसरे डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली थी।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
 29 April 2026
रांचीः भारत की जनगणना 2027 देश के कई राज्यों में शुरू हो चुकी है। देश में पहली बार डिजिटल गणना कार्य होगा। इसके तहत पहले चरण का काम झारखंड में एक…
 29 April 2026
नवादा: भागलपुर में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या के बाद नवादा में भी अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया। यहां मंगलवार को अपराधियों ने एक होटल कारोबारी को किडनैप कर लिया।…
 29 April 2026
पटना: राजनीति के चतुर खिलाड़ी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आखिर परिवारवाद की राजनीति में फंस गए या फिर अपने ही बुने जाल में उलझ गए? पूर्व स्वास्थ…
 29 April 2026
नई दिल्ली, केरलम के सबरीमाला मंदिर सहित अन्य संप्रदायों के धार्मिक स्थलों में महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को 10 वें दिन…
 29 April 2026
वाराणसी, काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह में 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की। पांच पंडितों ने उन्हें पूजा कराई, माला पहनाई और…
 28 April 2026
धार: जिले की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में सोमवार को इंदौर हाई कोर्ट की खंडपीठ के सामने कड़े तर्क रखे गए। इंटरवेनर की ओर से पेश वरिष्ठ…