सवाल तो उठना ही था... हार के बाद ऋषभ पंत पर बवाल शुरू, जहीर खान ने दिया बड़ा बयान

Updated on 28-04-2025 06:25 PM
मुंबई: लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटोर जहीर खान का मानना है कि ऋषभ पंत एक कप्तान के रूप में सभी सही कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं, लेकिन इस आईपीएल में खराब स्कोर से उबरने के लिए बल्ले से कुछ खास करने की जरूरत है। पंत का इस आईपीएल में बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन रहा है, उन्होंने 10 मैचों में 110 रन में बनाए हैं, जिसमें वह छह बार इकाई अंक पर आउट हुए।
ऋषभ पंत की चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 रन की पारी ही शानदार रही। पंत मुंबई इंडियंस से मिली 54 रन की हार के दौरान कामचलाऊ स्पिनर विल जैक्स की गेंद पर आउट हो गए। जहीर ने वानखेड़े स्टेडियम में एलएसजी की हार के बाद मीडिया से कहा, 'मैं इसे किसी भी चीज से नहीं जोड़ूंगा। वह एक नेतृत्वकर्ता हैं और इस भूमिका में वह शानदार रहे हैं, यह ऐसी चीज है जिसकी मैं गारंटी ले सकता हूं।'
ऋषभ पंत की कप्तानी में कोई कमी नहीं-जहीर खान
उन्होंने कहा, 'उस ग्रुप में हर एक व्यक्ति को सहज महसूस कराने, उसकी बात सुनने और आईपीएल में होने वाली हर चीज की योजना बनाने के लिए वह जिस तरह के प्रयास कर रहे हैं, वह शानदार है।' जहीर ने कहा, 'कप्तान के तौर पर वह सभी कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर मध्यक्रम ऋषभ पर निर्भर है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम उनसे जो चाहते हैं, वह होगा। यह सिर्फ शुरू होने की बात है।'
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से मोटी कीमत में खरीदे गए पंत पर इससे अतिरिक्त दबाव डालना चाहेंगे। उन्होंने कहा, 'मैं इसे दबाव से नहीं जोड़ूंगा। आपने देखा है कि वह किस तरह का खिलाड़ी है।' जहीर ने दोहराया कि पंत कप्तान के तौर पर अहम बने रहेंगे और टीम उम्मीद करेगी कि यह 27 साल खिलाड़ी बल्ले से अपनी फॉर्म हासिल करे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…