क्वाड देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की:कहा- हम हर तरह के आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ, जल्द सजा मिले

Updated on 02-07-2025 02:08 PM

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर कार्रवाई करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि इस हमले के दोषियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।

क्वाडा में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। क्वाड की ओर से जारी बयान में कहा गया-

QuoteImage

हम हर प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का विरोध करते हैं, जिसमें सीमा पार से होने वाला आतंकवाद भी शामिल है।

QuoteImage

यह बैठक अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में हुई, जिसमें भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, जापान के ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग शामिल हुए। बैठक के दौरान नेताओं ने आतंकवाद के अलावा महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों, वैश्विक तापमान में वृद्धि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक में ‘क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव’ भी शुरू किया गया। इसका मतलब है कि क्वाड देश मिलकर खनिजों की सप्लाई सुरक्षित और आसान बनाएंगे। इस पहल से ये देश जरूरी खनिजों की कमी से बचने और उनकी सप्लाई में दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहने के लिए साथ काम करेंगे।

जयशंकर बोले- आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मीटिंग में कहा- भारत को अपने लोगों की सुरक्षा के लिए आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। भारत इस अधिकार का इस्तेमाल करता रहेगा।

जयशंकर ने आतंकवाद के पीड़ित और आतंक फैलाने वालों को एक नजरिए से नहीं देखने की बात कही। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराया।

इसके साथ ही विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया के एकजुट होने पर जोर दिया। उन्होंने पहलगाम हमले के जवाब में भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी जिक्र किया, जिसमें 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया था।

भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा

जयशंकर ने मीटिंग के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ अलग से मुलाकात की। दोनों ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर बात की। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए गए।

मंत्रियों ने इंडो-पैसेफिक रीजन में शांति और स्थिरता पर जोर दिया। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग, साइबर सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी बात हुई।

क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव शुरू किया

क्वाड देशों ने मिलकर एक खास खनिज पहल शुरू की। इसका नाम 'क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव' है। इस पहल की शुरुआत मिनरल्स के क्षेत्र में चीन के दबदबे को कम करने के लिए हुई है।

विदेश मंत्रियों के बातचीत के बाद एक संयुक्त बयान में, देशों के विदेश मंत्रियों ने इनिशिएटिव शुरू करने की बात कही। जिसे विदेश मंत्रियों ने मिनरल्स को सुरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए अहम बताया।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्वाड देशों को महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार बताया और कहा कि अब कई खास मुद्दों पर कार्रवाई करने का समय आ गया है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…