मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में खत्म हुआ पीवी सिंधु का सफर, टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त

Updated on 10-01-2026 12:52 PM
क्वालालंपुर: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का सफर मलेशिया ओपन में खत्म हो गया है। क्वार्टर फाइनल में वॉकओवर से जीत हासिल करने वाले सिंधु को सेमीफाइनल में हार झेलनी पड़ी। चीन की वांग ही यी ने सीधे गेम में सिंधु को 21-16, 21-15 से हराया। वांग इस समय महिला सिंगल्स में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी हैं। दूसरी तरफ पीवी सिंधु रैंकिंग में 18 नंबर पर चल रही हैं। सिंधु की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है।

पीवी सिंधु और वांग के बीच दोनों ही गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले गेम में एक समय मुकाबला 14-14 की बराबरी पर था। हालांकि इसके बाद सिंधु ने कई अनफोर्ड एरर किए। वांग ने इसका फायदा उठाते हुए गेम को 21-16 से अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में एक समय सिंधु 11-6 से आगे चल रही थीं। लेकिन अंत में वांग ने गेम को अपने नाम करते हुए मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बना ली। इस दौरान उन्होंने लगातार 9 पॉइंट जीते।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…