पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे:लखनऊ में सैयद मोदी चैंपियनशिप में इरा शर्मा ने सिंधु को दी कड़ी टक्कर

Updated on 29-11-2024 02:07 PM

लखनऊ के बीबीडी स्टेडियम में चल रही सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों खिलाड़ियों ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में जीत दर्ज की।

पीवी सिंधु को इरा शर्मा ने कड़ी टक्कर दी। पहले सेट में पीवी सिंधु के जीतने के बाद इरा ने दूसरे सेट में वापसी की। वही, लक्ष्य सेन ने पूरे मैच के दौरान इजराइली खिलाड़ी डेनिल डूबोवेनको पर बढ़त बनाकर उसे हराया है।

महिला डबल्स में अश्वनी पोनप्पा और तनिशा क्रिएसटो ने ताइवान की सू यू चेन और ईएन की जोड़ी के खिलाफ 21-19,8-21 और 21 -12 से हराया है। प्रियांशू रजावत ने वियतनाम के खिलाड़ी ली डू फट को 21-15,21-8 के अंतर से हरा कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की है।

महिला एकल में इन खिलाड़यों ने दर्ज की जीत\

अमेरिका की इशिका जायसवाल ने आठवीं वरीय म्यांमार की थेट हटर थजार को तीन गेम तक चलेमुकाबले में 11-21, 21-19, 21-17 से हराया।

चीन की डी.वांग ने भारत की देविका सिहाग को 21-14, 21-15 से हराया।

भारत की श्रीयांशी वाली शेट्टी ने उलटफेर करते हुए दूसरी वरीय भारत की मालविका बंसोड को 21-12, 21-15 से हराया।

पुरुष एकल में इन खिलाड़ियों ने दर्ज की जीत

आठवीं वरीय भारत के आयुष शेट्टी ने मलेशिया के जस्टिन होह को 21-12, 21-19 से हराया।

भारत के शीर्ष वरीय लक्ष्य सेन ने इजरायल के डेनियल डुबोवेंको को 21-14, 21-13 से हराया।

पुरुष युगल में भारत के ईशान भटनागर व शंकर प्रसाद उदयकुमार को चौथी वरीय चीन के कुई हे चेन व पेंग जियान किन के खिलाफ वाकओवर मिला।

मिश्रित युगल

भारत की बी.सुमित रेड्डी व सिकी रेड्डी की शीर्ष वरीय जोड़ी उलटफेर का शिकार हो गई। इस जोड़ी को 50 मिनट चले मैराथन मुकाबले में मलेशिया के लू बिंग कून व हो लो यी की जोड़ी ने 19-21, 21-16, 21-13 से हराया।

चीन के लियाओ पिन यी व हुआंग के झिन ने सातवीं वरीय रोहन कपूर व रूत्विका शिवानी की जोड़ी को 21-18, 21-19 से हराया

चीन के चौथी वरीय झाऊ झी हांग व यांग जिया यी ने भारत के विष्णु श्री कुमार व अपर्णा बालान को 21-11, 21-12 से हराया।

भारत के दूसरी वरीय सतीश कुमार करुणाकरन व आद्या वरियानाथ ने भारत के चयनित जोशी व काव्या गुप्ता को 21-18, 21-17 से हराया।

महिला युगल

प्रिया कोन्जेंगबम व श्रुति मिश्रा की पांचवीं वरीय भारतीय जोड़ी ने भारत की कविप्रिया सेल्वम व सिमरन सिंघी को 21-15, 21-12 से हराया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन इन दिनों अपनी फॉर्म से ज्यादा अपने व्यवहार को लेकर सुर्खियों में हैं। दिसंबर 2025 में अबू धाबी में हुई आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में…
 19 March 2026
क्रिकेट में कहा जाता है कि बल्लेबाज आपको मैच जिताते हैं लेकिन गेंदबाज आपको टूर्नामेंट जिताते हैं। आईपीएल के 17 साल के इतिहास में हमने कई गेंदबाजों को एक ही…
 19 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर चयन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ताजा मामला पूर्व कप्तान बाबर आजम और स्टार बल्लेबाज फखर जमां की फिटनेस से…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के सबसे चुलबुले और चतुर स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए गुड…
 19 March 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल की दुनिया के महानायक लियोनेल मेसी ने बुधवार रात एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड को छू लिया है। इंटर मियामी और नैशविले के बीच खेले गए CONCACAF चैंपियंस कप…
 19 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके लिए सभी खिलाड़ी धीरे-धीरे करकर अपनी फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ रहे हैं। सभी टीमों ने भी अभ्यास करना शुरू कर…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…