शुरू होंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने दिए तैयारी के निर्देश

Updated on 25-06-2024 05:43 PM

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में जनसमस्या निवारण शिविर जिले में शुरू किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को तैयारी के निर्देश दिए। जल्द ही जिले में पूर्व की भांति शिविर शुरू होंगे। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में खाद बीज की उपलब्धता, और वितरण की जानकारी ली और कृषि, सहकारिता, मार्कफेड और बैंक के अधिकारियों फील्ड विजिट कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद बीज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसमें कोताही ना बरतें। कलेक्टर ने बैठक में पीएम जनमन योजना के तहत संचालित आवास निर्माण, पहुंच मार्ग, आधार, राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन योजना से जोड़ने, सहित विभिन्न कार्यों में प्रगति की समीक्षा की।

हर गुरुवार शाम 4 से 5 बजे आदिवासी जनों के लिए लिए स्पेशल कोर्ट, एसडीएम भी रहेंगे मौजूद

कलेक्टर भोसकर ने आदिवासी जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए भू राजस्व संहिता की धारा 170 ख के तहत आने वाले प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर निराकृत किए जाने हर गुरुवार को शाम 4 से 5 बजे तक स्पेशल कोर्ट की पहल की है। कलेक्टर स्वयं इस अवधि में कलेक्टर कोर्ट में आवेदन लेंगे। इसमें एसडीएम भी मौजूद रहेंगे। कोई भी आदिवासी व्यक्ति धारा 170 ख से संबंधित आवेदन कलेक्टर कोर्ट में उपस्थित होकर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। भू राजस्व संहिता की धारा 170ख अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति द्वारा धारित भूमि के गैर अनुसूचित जनजाति वर्ग के व्यक्ति को अंतरण या कब्जे में होने से जुड़े प्रकरणों से संबंधित है। इन प्रकरणों में अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा जांच एवं सुनवाई की जाती है। प्रकरण की जानकारी में पारदर्शिता बरतते हुए कलेक्टर भोसकर ने प्रकरण की स्थिति को प्रदर्शित करने के लिए डिस्प्ले बोर्ड भी लगाने के निर्देश दिए। इसी तरह अब से कलेक्टर द्वारा जारी सभी आदेश जिले की वेबसाइट surguja.nic.in पर उपलब्ध होंगे। कलेक्टर ने डीआईओ एवं ईडीएम को इसके संबंध में निर्देश दिए हैं।

बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा कार्यालयीन अवधि में सभी अधिकारी कर्मचारी अपने कार्यालयों में उपलब्ध रहें। इसमें लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


जनदर्शन में आए 98 आवेदन, कलेक्टर ने समयसीमा में निराकरण के दिए निर्देश
मंगलवार को आयोजित समय सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें 98 आवेदन मिले। इसमें उदयपुर के ग्राम साल्ही से आए ग्रामीण किसानों ने नवीन सहकारी समिति खोले जाने के संबंध में आवेदन दिया। कलेक्टर ने इसमें नियमानुसार कार्यवाही की बात कही। इसी तरह सीमांकन के पुनर्निरीक्षण, नवीन सीमांकन, मुआवजा भुगतान संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आए एक वृद्ध आवेदक द्वारा भूमि विक्रय किए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया जिसमें कलेक्टर ने बुजुर्ग आवेदक की मदद हेतु एसडीएम अंबिकापुर को निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत नूतन कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एएल ध्रुव, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सिंह राजपूत सहित सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, सीईओ जनपद पंचायत तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…