सभी फड़मुंशियोंव प्रबंधकों व संग्राहकों को शासन की अन्य योजनाओं की भलिभांति जानकारी दें : कलेक्टर

Updated on 25-05-2024 07:02 PM

बीजापुर। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय की अध्यक्षता में जिला वनोपज सहकारी यूनियन बीजापुर के समस्त प्रबंधक व फड़मुशियों की समीक्षा बैठक ली गई। संदीप बलगा उप निदेशक इन्द्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर द्वारा जिला यूनियन बीजापुर अंतर्गत तेन्दूपत्ता का लक्ष्य संग्रहित मात्रा व बोराभर्ती के संबंध में जानकारी दी गई व बोराभर्ती तथा परिवहन के कार्य को समयसीमा के अंदर सुनियोजित ढंग से करने के लिए निर्देशित किया गया।

कलेक्टर अनुराग पाण्डेय द्वारा सभी प्रबंधकों एवं फड़मुशियों को तेन्दूपत्ता का वनांचल क्षेत्र में महत्व को समझाते हुए सभी फड़ों पर लक्ष्य से अधिक अच्छी गुणवत्ता को तेन्दूपत्ता खरीदने एंव उसका सही ढंग से रिकार्ड संधारण करने हेतु निर्देशित किया गया। जिन संग्राहकों के पास बैंक खाता उपलब्ध नहीं है उन्हें जल्द से जल्द खाता खोलने हेतु मदद करने की समझाईश दी गई।

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को तेन्दूपत्ता संग्रहण के अलावा शासन की अन्य योजनाओं शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति योजना एवं बीमा संबंधी जानकारी देते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों को मिले ऐसा प्रयास करें एवं योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। इसके पश्चात कलेक्टर पाण्डेय द्वारा जिला यूनियन बीजापुर के 45 लॉटों के अग्रिम नियुक्त क्रेता की कलेक्टर कार्यालय में समीक्षा बैठक ली गई।

उपस्थित क्रेताओं द्वारा संग्राहकों को नगद भुगतान व मौसम के कारण पत्ते खराब होने संबंधी जानकारी दी गई। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने बताया कि नगद भुगतान के लिए शासन के निर्देशानुसार कार्यवाही की जावेगी।

इस दौरान एसडीएम बीजापुर, जागेश्वर कौशल, उप वनमण्डलाधिकारी एवं प्रभारी उप प्रबंध संचालक प्रकाश कुमार नेताम सहित, एम श्यामसंदर रेड्डी, सीएच नारायण रेड्डी, अमजद खॉ, अताउर रहमान, एमडीनईम हुसैन, एमए रउफ, भीमाराव कोदाती, मोहम्मद एजाज एवं क्रेता व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…