सीरिया में राष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन:हजारों लोगों ने सड़कें ब्लॉक कीं

Updated on 30-06-2025 03:01 PM

सर्बिया में राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के इस्तीफे और तुरंत चुनावों की मांग को लेकर कई शहरों में प्रदर्शन ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। रविवार रात से आज सुबह तक हजारों प्रदर्शनकारियों ने राजधानी बेलग्रेड और अन्य शहरों में सड़कें जाम कर दीं।

प्रदर्शनकारियों ने बेलग्रेड में कई जगहों पर लोहे की बाड़ और कचरे के कंटेनर से सड़कों को ब्लॉक कर दिया। सावा नदी पर बने पुल पर भी गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई। नोवी सैड में प्रदर्शनकारियों ने सत्तारूढ़ पोपुलिस्ट सर्बियाई प्रोग्रेसिव पार्टी के ऑफिस पर अंडे फेंके।

इससे पहले शनिवार रात, बेलग्रेड में लगभग 1 लाख 40 हजार लोग सड़कों पर उतरे थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले और साउंड बम दागे और दर्जनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब इनकी रिहाई की मांग हो रही है।

सर्बिया में 1 नवंबर, 2024 को नोवी सैड रेलवे स्टेशन का शेड गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। दिसंबर में सरकार के खिलाफ लोगों का विरोध-प्रदर्शन शुरू हुआ था, जो पिछले 7 महीने से जारी है। लोगों का आरोप है कि निर्माण परियोजनाओं में भ्रष्टाचार की वजह से हादसा हुआ।

तत्कालीन PM-परिवहन मंत्री ने हादसे के बाद इस्तीफा दिया था 

हादसे के कारण 28 जनवरी, 2025 को तत्कालीन प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक को इस्तीफा देना पड़ा था। इससे पहले पूर्व परिवहन मंत्री गोरन वेसिक ने भी इस्तीफा दे दिया था। नोवी सैड की घटना में 13 लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। इनमें गोरन वेसिक का नाम भी था।

पूर्व प्रधानमंत्री वुसेविक ने कहा था कि वे नहीं चाहते कि देश में तनाव और ज्यादा बढ़े इसलिए वे हालात को शांत करने के लिए अपना पद छोड़ रहे हैं। वुसेविक मई 2024 से प्रधानमंत्री के पद पर थे। इससे पहले वे उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के पद पर रह चुके हैं।

वुसेविक 2012 से 2020 तक नोवी सैड के मेयर थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर भवन से जुड़ा काम हुआ था। इसके कारण वुसेविक पर PM पद छोड़ने का भारी दबाव था। हालांकि सर्बिया में असली ताकत राष्ट्रपति के पास होती है।

2027 में खत्म होगा राष्ट्रपति वुसिक ​​​​​का दूसरा कार्यकाल 

अलेक्जेंडर वुसिक 2017 से सर्बिया के राष्ट्रपति हैं। उनका दूसरा कार्यकाल 2027 में खत्म हो रहा है। तभी संसदीय चुनाव भी होने हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारी जल्द से जल्द चुनाव करवाने की मांग पर अड़े हैं। राष्ट्रपति चुनाव करवाने से लगातार इनकार कर रहे हैं।

वुसिक 2012 से 2014 तक उप प्रधानमंत्री और 2014 से 2017 तक प्रधानमंत्री रहे और फिर राष्ट्रपति बने। उनकी पोपुलिस्ट सर्बियाई प्रोग्रेसिव पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 250 संसदीय सीटों में से 156 सीटें हैं। आलोचकों का कहना है कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार और अपराध बढ़ें हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…