थाईलैंड में प्रधानमंत्री शिनवात्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:कंबोडियाई नेता के साथ फोन कॉल पर सेना के जनरल की आलोचना की थी​

Updated on 30-06-2025 03:02 PM

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को हजारों लोगों ने प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन कंबोडिया के साथ सीमा विवाद के बीच हुआ।

मई में थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक विवादित बॉर्डर इलाके को लेकर झड़प हुई थी। इसके बाद पाइतोंग्तार्न ने कंबोडिया के पूर्व पीएम हुन सेन से फोन पर बात की। इस बातचीत में शिनवात्रा ने सेना के जनरल बून्सिन पड़क्लांग की आलोचना की थी।

इस बातचीत का बाद में ऑडियो लीक हो गया। जिसे लेकर शिनवात्रा को माफी मांगनी पड़ी।

बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों ने शिनवात्रा के इस्तीफे की मांग को लेकर अपना विरोध तेज करने की कसम खाई है। प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को विजय स्मारक पर अपनी रैली बाद यह शपथ ली।

कंबोडिया के पूर्व पीएम ने थाईलैंड में सत्ता परिवर्तन की मांग की

कंबोडिया के पूर्व प्रधानमंत्री हुन सेन ने शुक्रवार को टेलीविजन पर एक लंबा भाषण दिया। यह भाषण कई घंटों तक चला। इसमें हुन सेन ने पाइतोंग्तार्न और उनके परिवार पर सीधा हमला बोला। सेन ने खुले तौर पर थाईलैंड में सत्ता परिवर्तन की मांग की।

थाईलैंड के विदेश मंत्रालय ने इसे असाधारण कदम बताया। मंत्रालय ने कहा कि थाईलैंड कूटनीति के रास्ते से समाधान चाहता है।

पूर्व पीएम थाक्सिन शिनवात्रा की बेटी हैं पाइतोंग्तार्न

38 वर्षीय पाइतोंग्तार्न देश की 31वीं प्रधानमंत्री हैं। वे थाईलैंड के इतिहास की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं। पाइतोंग्तार्न पूर्व पीएम थाक्सिन शिनवात्रा की बेटी और शिनवात्रा फैमिली से प्रधानमंत्री बनने वाली तीसरी नेता हैं।

साथ ही वे इस पद पर पहुंचने वाली देश की दूसरी महिला हैं। उनकी बुआ यिंगलुक थाईलैंड की प्रधानमंत्री बनने वाली देश की पहली महिला थीं।

पाइतोंग्तार्न शिनावत्रा 2023 से फू थाई पार्टी की अध्यक्ष हैं। वे अप्रैल 2023 में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवार भी रही थी। उनके नेतृत्व में पार्टी चुनाव में दूसरे स्थान पर रही।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…