2 मई को मुरैना में प्रियंका गांधी का रोड शो:लोकसभा चुनाव के हर चरण में कांग्रेस के नेशनल लीडर्स का MP में सिर्फ एक दौरा

Updated on 24-04-2024 12:56 PM

MP में शुक्रवार 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। इस दूसरे चरण में मप्र की 7 सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 7 मई को तीसरे चरण में और 13 मई को चौथे चरण में 8-8 सीटों पर मतदान होगा।

अब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के मप्र में सिर्फ एक-एक दौरा हुआ है। अब तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी मुरैना के दौरे पर आएंगी। मुरैना में 2 मई को प्रियंका गांधी का रोड-शो होगा।

दिग्विजय के यहां किसी बडे़ लीड़र की सभा नहीं
तीसरे चरण में 7 मई को राजगढ़ में भी मतदान होना है। राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय ने वाहनों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन करने, हेलीकॉप्टर के बजाए पदयात्रा कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। दिग्विजय का फोकस बूथ पर है। सूत्रों की मानें तो दिग्विजय सिंह बड़े नेताओं की जनसभाओं और रोड-शो, रैली नहीं कराना चाहते। दिग्विजय ने पूरा फोकस बूथ पर कर रखा है। नामांकन फार्म दाखिल करने वाले दिन उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ पर जाकर बैठक करने को कहा था। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि दिग्विजय के यहां किसी बड़े नेता जैसे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी की सभाएं नहीं होंगी।

छिंदवाड़ा में नाथ ने अकेले संभाली प्रचार की कमान
एमपी में कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ छिंदवाड़ा में प्रचार की कमान पूर्व सीएम कमलनाथ ने अकेले संभाल रखी थी। यहां पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में से किसी नेता की सभा नहीं हुई।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 May 2024
मध्य प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत अन्य अखिल भारतीय सेवा के अफसरों की पीएआर (परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट) अब सीनियर अफसरों को ऑटो फॉरवर्ड होगी। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण…
 04 May 2024
मध्यप्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। शुक्रवार को नरसिंहपुर, उज्जैन समेत 12 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे गर्म नरसिंहपुर रहा।…
 04 May 2024
भोपाल में आगामी 7 मई को मतदान हैं। इसे लेकर पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है। 2097 पोलिंग बूथ में से 427 अतिसंवेदनशील हैं। जहां पुलिस की विशेष नजर…
 04 May 2024
भेल (BHEL) से रिटायर्ड आरके महाजन...। ये उन 22 कैंडिडेट में से एक हैं, जो भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं, लेकिन इनका चुनाव प्रचार और वोट मांगने का तरीका…
 04 May 2024
 भोपाल। शहर में शुक्रवार को करीब 150 सिटी बसों के पहिए थम गए। इस वजह से यात्रियों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल लगभग छह करोड़ 80…
 04 May 2024
भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की 23वीं व 25वीं वाहिनी विस बल द्वारा शुक्रवार को भदभदा रोड स्थित परेड ग्राउंड में अग्नि नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण पुलिस के जवानों को दिया गया। इस दौरान…
 04 May 2024
भोपाल। पुराने शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पांच लोगों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई…
 04 May 2024
भोपाल। एम्स भोपाल में इलाज करवाने आने वाले एपीएल (गरीबी रेखा से उपर) मरीजों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। एम्स प्रबंधन ने इलाज के लिए दस हजार रुपये…