प्रियंका चोपड़ा के फैंस का फूटा गुस्सा, चील जैसी नजरों ने पकड़ ली ये गलती, बोले- ये रेसिस्ट है, बेइज्जती है!

Updated on 21-05-2025 01:55 PM
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को इटली के सिसिली में एक हाई-प्रोफाइल बुलगारी इवेंट में हिस्सा लिया। फैशन से भरी रात में कई इंटरनेशनल हस्तियां भी नजर आईं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपनी ग्लैमरस जर्नी की झलक दिखाई, जिसमें शानदार आउटफिट, खूबसूरत व्यू और लजीज इतालवी खाना शामिल था। हालांकि, इस चकाचौंध के बीच फैंस की पैनी नजर ने कुछ नोटिस कर लिया, जो तुरंत ही ऑनलाइन मुद्दा बन गया।

Priyanka Chopra ने सोशल मीडिया पर जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें सिट-डाउन डिनर के दौरान का क्लोज-अप शॉट देखने को मिला। इसमें उनके प्लेस कार्ड पर एक गलत स्पेलिंग लिखी हुई थी। सही स्पेलिंग की जगह, 'परियंका चोपड़ा जोनास' (Pryianka Chopra Jonas) लिखा हुआ था।

सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन

इस पर सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार और हैरानी भरे रिएक्शन दिए हैं। कुछ इस गलती से नाराज हैं और इसे 'नस्लवादी' और 'आक्रामक' बता रहे हैं। एक यूजर ने पूछा, 'प्रियंका की स्पेलिंग? किसी ने नोटिस किया?' एक और फैन ने लिखा, 'सब क्लासी है, लेकिन प्रियंका की स्पेलिंग गलत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही हो प्रियंका... लेकिन मैंने देखा कि उन्होंने टेबल पर आपका नाम गलत लिखा है।'

प्रियंका की अपकमिंग मूवीज

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका के पास 'हेड्स ऑफ स्टेट', 'द ब्लफ' और एसएस राजामौली की महेश बाबू के साथ अगली फिल्म जैसे कई प्रोजेक्ट हैं। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो वह 'कृष 4' में भी नजर आएंगी, जिसे ऋतिक रोशन डायरेक्ट करेंगे।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…