प्रियंका चोपड़ा ने चुपके से बनाया पति का पूल वीडियो, कहा- खा जाने को मन करता, निक ने कह दी ये बात

Updated on 10-01-2026 01:08 PM
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर ही एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार किया करते हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपने पतिदेव पर लट्टू होती दिख रही हैं। दरअसल, अपने काम से फुर्सत के पल निकाल कर प्रियंका और निक हॉलीडे को इंजॉय कर रहे हैं। प्रियंका ने कुछ लेटेस्ट वीडियो इसी हॉलीडे से शेयर किए हैं, जिनमें निक जोनस का वीडियो शेयर कर उन्होंने कुछ ऐसी बात कही है कि फैन्स के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल छा जाए।

प्रियंका चोपड़ा ने एक बीच वीडियो के साथ-साथ निक जोनस का भी पूल वीडियो शेयर किया है। इस वीडिये में सिंगर धूप से चमकते पूल में आराम फरमा रहे हैं और कहीं दूर से शायद प्रियंका उन्हें कैमरे में कैप्चर कर रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में मजेदार लाइन लिखी

इस वीडियो में पहले तो निक काफी दूर से नजर आ रहे हैं लेकिन फिर उनका चेहरा ज़ूम करके दिखाया गया है। पूल में निकल पानी और धूप के साथ-साथ अपने ड्रिंक को भी इंजॉय कर रहे हैं। इसी के साथ प्रियंका ने कैप्शन में मजेदार लाइन लिखी है। प्रियंका ने पति की तारीफ में लिखा है, 'जब वो बस यूं ही बाहर होता है, लगता है जैसे कोई स्नैक्स हो... खा जाने को मन करता!’

निक जोनस ने प्रियंका के वीडियो पर कही ये बात

मजेदार ये है कि निक जोनस ने भी इस वीडियो पर वैसा ही फनी कॉमेंट किया है। उन्होंने लिखा है, 'डैम, पैप्स ने मुझे फिर से पकड़ लिया।' प्रियंका और निक के इस शानदार पोस्ट पर उनके दोस्तों और फैन्स ने खूब मजे लिए हैं। हर कोई उन्हें बेस्ट कपल बता रहा है।

निक जोनस ने प्रियंका के साथ शेयर किया था वीडियो

इससे पहले निक ने भी दिलजीत दोसांझ के गाने 'सेनोरीटा' पर दोनों का एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे समंदर किनारे एक-दूसरे को प्यार दिखे थे। निक भी अपनी वाइफ की तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ते। इसके अलावा प्रियंका ने कुछ समंदर किनारे वाले खूबसूरत वीडियोज़ भी शेयर किए जिनमें वो रेत पर नंगे पांव चलती दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा की कौन-कौन सी फिल्में आ रहीं

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'द ब्लफ' में कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी। रूसो ब्रदर्स की ये रोमांचक और आर-रेटेड समुद्री डाकू एडवेंचर फिल्म एक डार्क कहानी की ओर इशारा करती हैं। फिल्म में प्रियंका एर्सेल बॉडेन का किरदार निभाएंगी, जो एक पूर्व समुद्री डाकू है और 'ब्लडी मैरी' के नाम से कुख्यात है। इसके अलावा प्रियंका के पास एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' भी है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…