प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में किया कुछ ऐसा, फैंस बोले- दिल से हैं देसी, निक जोनस संग वीडियो वायरल

Updated on 12-09-2025 02:52 PM
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने ना सिर्फ न्यूयॉर्क फैशन वीक इवेंट में हिस्सा लिया, बल्कि कपल गोल्स भी सेट किए। दोनों इवेंट में हर तरफ छा गए। प्रियंका ने यहां भी अपना 'देसीपन' नहीं छोड़ा। उन्होंने सभी से 'नमस्ते' कहकर अभिवादन किया। उनका ये अंदाज हमेशा की तरह इस बार फिर उनके फैंस को पसंद आया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 10 सितंबर को न्यूयॉर्क फैशन वीक के दौरान राल्फ लॉरेन शो में तहलका मचा दिया। उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दोनों ने भूरे रंग का कॉस्ट्यूम पहना, जिसमें वो खूब जंच रहे थे।इस वीडियो में प्रियंका अपने पति निक के साथ पोज दे रही हैं। फिर वो जाते-जाते पपाराजी को 'नमस्ते' कहती हैं। उनका ये अंदाज हर तरफ छा गया है। ये प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रियंका और निक की लव स्टोरी तो जगजाहिर है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2017 में मेट गाला में हुई थी। प्रियंका को शुरूआत में लगा कि निक ने उन्हें 'फ्रेंड जोन' कर दिया है, खासकर इसलिए क्योंकि वो एक घंटा लेट पहुंची थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। निक ने जल्द ही उन्हें डीएम (मैसेज) किया और फिर इनका रिश्ता प्यार में बदल गया।

प्रियंका और निक की बेटी

जुलाई 2018 में ग्रीस में जर्नी की। वहीं पर ही सगाई कर ली। कुछ महीने बाद इसी साल दिसंबर में इंडिया में शादी कर ली। इनकी एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम मालती है, उसका जन्म सरोगेसी से हुआ है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…