प्रियंका चोपड़ा ने हाथों में लगवाई करवाचौथ की मेहंदी, लिखवाया पति निक जोनस का असली नाम, बेटी मालती भी हुई शामिल

Updated on 09-10-2025 12:09 PM
प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद से विदेश में रहती हैं, पर वह अपने संस्कार और भारतीय तीज-त्योहार नहीं भूलीं। हर त्योहार और व्रत को वह बड़ी शिद्दत से मनाती हैं। 10 अक्टूबर को करवाचौथ है। सभी सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। प्रियंका भी इसकी तैयारियों में जुट गई हैं। प्रियंका ने अपने हाथों में पति निक जोनस के नाम ही मेहंदी लगाई है और उसकी झलक भी दिखाई है।

यही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथों में निक जोनस का नाम भी लिखवाया। काम के कारण प्रियंका की इंडिया और अमेरिका की बीच भागदौड़ चल रही है, पर वह करवाचौथ और इसकी अहमियत नहीं भूलीं। उन्होंने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी लगवाई। यही नहीं, बेटी मालती मैरी ने भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाई और एक्ट्रेस ने उसकी भी तस्वीर शेयर की।

प्रियंका के हाथों में मेहंदी, मेहंदी में निक जोनस का असली नाम

प्रियंका चोपड़ा ने 9 अक्टूबर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपने हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में 'मेहंदी है रचने वाली' गाना चल रहा है। वीडियो में प्रियंका ने अपने हाथों में मेहंदी से लिखा निक जोनस का असली नाम 'निकोलस' भी दिखाया।

बेटी मालती मैरी ने भी लगाई मेहंदी

प्रियंका ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बेटी मालती के साथ अपनी मेहंदी दिखा रही हैं। मालती ने भी अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी लगवाई। ऐसा लगता है कि मालती को भी बेहद सजने का शौक है। वह कभी-कभी हाथो में चूड़ियां पहने और नेल पेंट लगाए भी नजर आती हैं।

2024 में ऐसा था प्रियंका चोपड़ा का करवाचौथ

प्रियंका और निक की बात करें, तो उन्होंने साल 2018 में ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। तभी से कपल हर भारतीय तीज-त्योहार को शिद्दत से मनाता आ रहा है। पिछले साल प्रियंका ने पूरे फिल्मी स्टाइल में करवाचौथ का व्रत खोला था। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें से एक में निक जोनस अपने हाथों से प्रियंका को पानी पिलाते नजर आए थे। मांग में सिंदूर लगाए और हाथों में लाल चूड़ियां पहने हुए वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…