जोहरान ममदानी की मुरीद हुईं प्रियंका चोपड़ा, न्‍यूयॉर्क में रह रही 'देसी गर्ल' ने कहा- आपने इतिहास बना दिया

Updated on 06-11-2025 03:16 PM
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ग्‍लोबल एक्‍ट्रेस हैं। पति निक जोनस, बेटी मालती और परिवार के साथ वह बीते 9 साल से न्‍यूयॉर्क, अमेरिका में रह रही हैं। हर भारतीय की तरह एक्‍ट्रेस का दिल भी जोहरान ममदानी की जीत पर गदगद हुआ है। फिल्‍म डायरेक्‍टर मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी न्‍ययॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और सबसे कम उम्र के मेयर चुने गए हैं। प्रियंका ने उनकी जीत का जश्न इंस्टाग्राम पर मनाया है।

जोहरान ममदानी ने जीत के बाद अपने समर्थकों को संबोधित किया था। प्रियंका चोपड़ा ने इसी संबोधन का एक स्क्रीनशॉट अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर किया है। अपनी जाहिर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, 'जोहरान ममदानी को बधाई। न्यूयॉर्क शहर के 111वें मेयर! आपने इतिहास रच दिया। बधाई हो, मीरा नायर।'

कौन हैं जोहरान ममदानी, क्‍यों ऐतिहासिक है उनकी जीत

जानकारी के लिए बता दें कि 'फायर', 'मॉनसून वेडिंग' और 'सलाम बॉम्‍बे' जैसी फिल्‍मों की डायरेक्‍टर मीरा नायर ने दो शादियां की हैं। मीरा की दूसरी शादी महमूद ममदानी से हुई है। जोहरान ममदानी इन दोनों की ही संतान हैं। युगांडा के कंपाला में जन्मे जोहरान ममदानी का परिवार न्यूयॉर्क में बसने से पहले केप टाउन में रहा था। वह सिर्फ 34 साल के हैं। उन्‍होंने ब्रोंक्स हाई स्कूल ऑफ साइंस और बॉडॉइन कॉलेज से पढ़ाई की है। उन्होंने अफ्रीकन स्‍टडीज में डिग्री हासिल की है। वह मेयर का चुनाव जीतने से पहले न्‍यूयॉर्क स्‍टेट असेंबली के मेंबर भी रह चुके हैं।

शादी के बाद न्‍यूयॉर्क चली गई थीं प्रियांका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग के दौरान न्‍यूयॉर्क गई थीं और तब से वहीं रह रही हैं। हॉलीवुड की दुनिया में गोते लगाते हुए उनकी मुलाकात निक जोनस से 'मेट गाला' में हुई। दोनों का प्‍यार परवान चढ़ा, जिसके बाद जुलाई 2018 में निक जोनस ने ग्रीस के क्रेते में प्रियंका चोपड़ा को टिफनी की एक खूबसूरत अंगूठी पहनाकर प्रपोज किया। फिर उसी साल दिसंबर 2018 में दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में ग्रैंड वेडिंग की। यह शादी ईसाई और हिंदू परंपराओं के मेल के साथ हुई।

न्‍यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने खोला था इंडियन रेस्‍टोरेंट

प्रियंका, निक और उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस, न्यूयॉर्क शहर में रहते हैं। प्रियंका ने न्‍यूयॉर्क में 2021 में अपना एक रेस्‍टोरेंट 'सोना' भी शुरू किया था। यहां भारतीय पकवान परोसे जाते थे। हालांकि, 2024 में बढ़ते घाटे के कारण उनहोंने यह रेस्‍टोरेंट बंद कर दिया।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…