प्रियदर्शन ने असरानी को कहा अमिताभ बच्चन से बेहतर, अक्षय कुमार ने बताया- एक्टर ने क्या दी थी आखिरी सलाह

Updated on 28-03-2026 12:07 PM
प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं। इसके अलावा, 'हैवान' की शूटिंग चल रही है, जिसमें भी अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान हैं। और इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स में दिवंगत अभिनेता असरानी नजर आएंगे और ये उनकी आखिरी फिल्में होंगी। अब डायरेक्टर ने उनके बारे में बात की और उन्हें अमिताभ बच्चन से बेहतर बताया।

दिग्गज अभिनेता असरानी का निधन 20 अक्टूबर, 2025 में 84 की उम्र में हुआ था, जिसने सबको झकझोर कर रख दिया था। अब उनके बारे में प्रियदर्शन ने 'स्क्रीन' से बातचीत में बताया, 'हम (अक्षय और मैं) भाग्यशाली हैं कि हम दोनों ने उनके साथ उनकी आखिरी दोनों फिल्मों में काम किया है। मैंने उन्हें सबसे पहले मेरे अपने के वक्त देखा था। उन्होंने शोले में भी एक खास रोल किया था। कोशिश में वो विलन थे और अभिमान में भी उनका काम शानदार था। मुझे तो कई बार ऐसा भी लगता है कि उन्होंने अमित जी से भी अच्छा काम किया है।'

प्रियदर्शन ने असरानी के बारे में कहा था

डायरेक्टर ने आगे कहा, 'वह एक ऑलराउंड एक्टर थे। मैंने इस मूवी में उनके कॉमिक टैलेंट का पूरा इस्तेमाल किया। मैंने असरानी सर के साथ बहुत काम किया है। उनका जाना एक भारी क्षति है। आप भूत बंगला में असरानी और अक्षय का बढ़िया कॉम्बिनेशन देखोगे। उन दोनों का साथ में कई मजेदार सीन है।'

अक्षय कुमार की असरानी से आखिरी बात

अक्षय कुमार ने असरानी के साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद किया। कहा, 'मैंने उनके साथ बहुत सारी फिल्में की हैं। उनके आखिरी दिनों में, उन्होंने अपनी लाइफ के बारे में कई सारी चीजें मुझे बताई थीं। उन्होंने उस वक्त के बारे में भी बताया था, जब उनके जीवन में मुश्किल दौर आया था। और उन्होंने मुझे कहा था कि कभी फिल्म प्रोड्यूस मत करना।'

अक्षय को असरानी की सलाह

अक्षय ने बताया कि उनसे असरानी ने क्या कहा था, 'उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम फिल्म कभी फिल्म प्रोड्यूस मत करना क्योंकि मैंने अपना पैसा लगाकर करके लाइफ की बहुत बड़ी गलती की थी। अगर तुम किसी दूसरे के पैसे पर फिल्म बनाते हो तो ठीक है, नफा-नुकसान सब उसका है। लेकिन जब तुम ये सोचते हो कि अपना पैसा लगाकर और कमा लूंगा तो ऐसा कभी नहीं होता।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…