पीएम जनमन योजना के तहत करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

Updated on 28-08-2024 12:31 PM

बिलासपुर।  आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम जनमन योजना के तहत आज करका में आयोजित शिविर में शामिल हुए। शिविर में बैगा बिरहोर आदिवासियों के विकास की कहानी सुनी। उन्हांेने कुरदर में बालक आश्रम का भी निरीक्षण किया। बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में पीएम जनमन योजना के तहत बैगा एवं बिरहोर हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित कर प्रामण पत्र एवं अन्य सामग्री भी वितरित किया। इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण, सीईओ जिला पंचायत आरपी चौहान भी मौजूद थे। शिविर में बड़ी संख्या में बैगा एवं बिरहोर जनजाति के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। 

शिविर में मांदर की थाप पर बैगा एवं बिरहोर जनजाति ने अपने पारंपरिक नृत्य के जरिए प्रमुख सचिव सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। शिविर को संबोधित करते हुए प्रमुख सचिव श्री बोरा ने कहा कि पीएम जनमन योजना से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। पीएम जनमन योजना एक महाअभियान है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अभियान को सफल बनाने में अपना शत-प्रतिशत दें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रकृति के निकट रहने वाली जनजातियों को सभी योजनाओं को फायदा मिले। पीएम जनमन योजना के तहत आपको आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं मिल रही है। इस योजना से बैगा बिरहोर के माता, बहनों सहित सभी वर्ग को लाभ मिला है। वन धन केन्द्रांे की स्थापना की गई है। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने पीएम जनमन योजना के तहत अब तक किए गए कार्याे के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने शिविर में भाग लेकर योजनाओं का लाभ उठाने की सभी अपील की। शिविर में प्रमुख सचिव और कलेक्टर ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी। इसी प्रकार आयुष्मान कार्ड और कृषि उपकरण सहित समूह की महिलाओं को चेक दिया गया। शिविर में आवास सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिलने से पीव्हीटीजी हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे।

बालक आश्रम का निरीक्षण

शिविर के बाद प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और कलेक्टर ने कुरदर में आदिवासी बालक आश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों से चर्चा कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। बताया गया कि आश्रम में 50 बच्चे रहते हैं। उन्होंने आश्रम में किचन, टॉयलेट सहित पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। आश्रम में नियमित सफाई रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी है। बच्चों से कहा कि पढ़ाई के दौरान हमेशा अपने माता-पिता के सपनों को ध्यान में रखकर उसे प्राप्त करने का पूरा प्रयास करें। किशन सहित अन्य बच्चों ने उन्हें कविता भी सुनाई। प्रमुख सचिव ने सभी बच्चों को चॉकलेट दिया।       


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार का बजट समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने और राज्य को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने में महत्वपूर्ण…
 19 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सुचारू रखने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। बुधवार को जिला खाद्य विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत रसमडा…
 19 March 2026
बिलासपुर, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो गई है। बिलासपुर में भी देवी मंदिरों में उत्साह और भक्ति का माहौल है। श्रद्धालु सुबह से ही देवी दर्शन करने पहुंच रहे…
 19 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में बगैर मान्यता के सीबीएसई कोर्स की पढ़ाई कराने और 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्रों को सीजी बोर्ड एग्जाम दिलाने को लेकर अब शिक्षा विभाग ने जांच के…
 19 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में टैक्स वसूली को लेकर निगम ने अभियान शुरू कर दिया है। निगम ने जूटमिल पर 26 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया होने पर कुर्की…
 19 March 2026
रायपुर, रायपुर में 26 साल पुराने हाउसिंग लोन घोटाले में कार्रवाई हुई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने 1.86 करोड़ रुपए के फर्जी लोन मामले में गृह निर्माण सहकारी समिति…
 19 March 2026
बिलासपुर , शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वे लगातार गौ रक्षा का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन सरकारें…
 19 March 2026
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चाम्पा जिले में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के विशेष पहल पर “जांजगीर-चाम्पा निर्माण पोर्टल” की शुरूआत 15 सितम्बर 2025…