'प्रिंस और मेरे रिश्‍ते को बुरी नजर...', युविका चौधरी ने मानी शादी में खटपट की बात, सुनीता बोलीं- भगवान सजा देगा

Updated on 27-10-2025 03:21 PM
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, टीवी की दुनिया में सबसे चहेते कपल रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों जब यह खबरें आईं कि इनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो कई दिलों को झटका लगा। इसकी शुरुआत तब हुई, जब अपने ही एक व्लॉग में युविका और प्रिंस एक-दूसरे से दूर-दूर नजर आए। यही नहीं, युविका ने पॉडकास्ट पर यह भी खुलासा किया कि 'एक गलतफहमी' उनके 'रिश्‍ते में तनाव' की वजह बनी। इसके तुरंत बाद, प्रिंस ने भी युविका का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए उन्हें 'झूठा' बताया। हालांकि, इससे पहले कि हालात और बिगड़ते, दोनों ने आपसी मतभेद सुलझा लिए। अब गोविंदा की पत्‍नी सुनीता आहूजा के व्‍लॉग में युविका चौधरी ने बताया कि उनके और प्रिंस के रिश्‍ते को किसी की 'बुरी नजर' लगी थी।

युविका ने प्रिंस से अलग होने और तलाक की सभी अफवाहों को खारिज किया है। सुनीता आहूजा के नए व्लॉग में, युविका उनके साथ मंदिर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। फिर दोनों साथ बैठे हुए इस बात पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कैसे 'बुरी नजर' कई चीजों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।

सुनीता आहूजा बोलीं- परिवार वाले ही दूसरों को खुश नहीं देख सकते

व्‍लॉग में सुनीता कहती हैं, 'मुझे पता चल जाता है कि मुझ पर, मेरे बच्चों पर या मेरे परिवार पर किसकी बुरी नजर है या कौन काला जादू करता है। मुझे यह आभास हमेशा होता है। परिवार के अंदर और बाहर भी कुछ लोग होते हैं जिनकी बुरी नजर होती है। आज गोविंदा और मैं इंडस्ट्री के सबसे अच्छे कपल हैं। हर कोई इसके बारे में जानता है। हमने साथ में बहुत काम किया है और अक्सर ये परिवार वाले ही होते हैं जिसकी बुरी नजर होती है। मैं हमेशा अपने परिवार वालों को दोष देती हूं, क्योंकि वे दूसरों को खुश नहीं देख सकते।'

युविका ने माना 'बुरी नजर' के कारण खराब हुआ रिश्‍ता

सुनीता आगे बताती हैं कि उन्होंने कुछ समय पहले युविका की शादी में भी तनाव के बारे में सुना था। वह एक्‍ट्रेस से पूछती हैं कि क्या हुआ था? इस पर युविका ने कहा, 'यह बुरी नजर ही थी। जब आप लोगों की नजरों में इतने ज्यादा आ जाते हैं, तो आपकी एनर्जी बदल जाती है।'

युविका चौधरी बोलीं- मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया

युविका चौधरी आगे बताती हैं कि वह इस मुश्किल दौर से कैसे निपटीं, उनहोंने कहा, 'मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया। मैं आध्यात्मिक हो गई और खुद से प्यार करने लगी, जिससे मुझे उन समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिली।' इस पर सुनीता ने भी सहमति जताते हुए कहा, 'यह सब एक दौर है। जो होना तय है उसे कोई नहीं रोक सकता। जो कोई भी घर तोड़ने की कोशिश करेगा, भगवान उसे सजा देगा और हम यह देखेंगे।'

'बिग बॉस 9' में हुआ प्‍यार, 2018 में प्रिंस-युविका की हुई शादी

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी दोनों का प्‍यार 'बिग बॉस 9' में परवान चढ़ा था। शो खत्‍म होने के बाद करीब तीन साल तक डेटिंग के बाद, दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। इस जोड़े की एक बेटी है एकलीन, जो शादी के करीब छह साल बाद अक्टूबर 2024 में पैदा हुई।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…