प्रधानमंत्री मोदी ने 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन किया : 3000 से अधिक एक्जीबिटर्स शामिल, अलग-अलग राज्यों में बनेंगे 7 PM मित्र पार्क

Updated on 26-02-2024 01:12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, यानी 26 फरवरी को, देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल इवेंट में 'भारत टेक्स 2024' का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'जिस तरह से करघा धागों को एक साथ जोड़ता है, यह कार्यक्रम भारत और दुनिया के धागों को जोड़ रहा है।'

आज 100 से अधिक देशों के 3000 से अधिक एक्जीबिटर्स, 3,000 बायर्स और 40,000 ट्रेड विजिटर्स इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक साथ आए हैं। यह कार्यक्रम टेक्सटाइल इकोसिस्टम के मेंबर्स को आपस में मिलने और अपने विचार शेयर करने का एक मंच बन गया है। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने एग्जीबिशन देखा और एक्जीबिटर्स के साथ बातचीत की।

गरीब, युवा, किसान और महिलाएं विकसित देश के 4 प्रमुख स्तंभ
भारत ने अगले 25 सालों में विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है। गरीब, युवा, किसान और महिलाएं विकसित देश के 4 प्रमुख स्तंभ हैं और भारत का कपड़ा क्षेत्र इन चारों से जुड़ा है। इसलिए भारत टेक्स के आयोजन का महत्व बहुत बढ़ जाता है। विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने के लिए हम बहुत विस्तृत दायरे में काम कर रहे हैं।

पिछले 10 सालों में फैब्रिक और अपैरल का प्रोडेक्शन 25% बढ़ा
प्रधानमंत्री ने बताया कि 2014 में भारत के कपड़ा मार्केट का इवैल्यूएशन 7 लाख करोड़ रुपए से भी कम था, जो आज 12 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया है। पिछले 10 सालों के दौरान फैब्रिक और अपैरल के प्रोडेक्शन में 25% की वृद्धि हुई है। सरकार का फोकस टेक्सटाइल सेक्टर के क्वालिटी कंट्रोल में है।

अलग-अलग राज्यों में बनेंगे 7 PM मित्र पार्क
PM मोदी ने कहा- हमने कारीगरों और बाजार के बीच की दूरी कम की है। देश में डायरेक्ट सेल, प्रदर्शनी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सुविधा बढ़ाई गई है। आने वाले समय में देश के अलग-अलग राज्यों में 7 PM मित्र पार्क बनाए जाएंगे, यह योजना आपके लिए बहुत बड़े अवसर लेकर आएगी।

लाखों कपास किसानों को सपोर्ट कर रही सरकार
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत में स्केल के साथ-साथ हम इस सेक्टर में स्किल पर भी बहुत जोर दे रहे हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) का नेटवर्क देश के 19 संस्थानों तक पहुंच चुका है। आसपास के बुनकरों और कारीगरों को भी इन संस्थानों से जोड़ा जा रहा है।

आज भारत दुनिया में कपास, जूट और रेशम के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है। लाखों किसान इस काम में लगे हुए हैं। सरकार लाखों कपास किसानों को सपोर्ट कर रही है, उनसे लाखों क्विंटल कपास खरीद रही है। सरकार के जरिए शुरू की गई कस्तूरी कपास भारत की अपनी पहचान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होने जा रही है।

ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ट्रेडिशन का महासंगम है भारत टेक्स 2024
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा,'भारत टेक्स 2024, ट्रेड, टेक्नोलॉजी और ट्रेडिशन का महासंगम है। यह भारत को एक आकर्षक निवेश और सोर्सिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करती है। कश्मीर की पश्मीना शॉल हो या उत्तर प्रदेश की बनारसी साड़ी, आज भारत सिर्फ वोकल फॉर लोकल नहीं बल्कि लोकल को ग्लोबल बनाने में एक वैश्विक मंच पर आया है।'

22 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है एग्जीबिशन एरिया
टेक्सटाइल मिनिस्ट्री की सेक्रेटरी रचना शाह ने शुक्रवार को बताया कि भारत टेक्स 2024' का एग्जीबिशन 22 लाख वर्ग फुट के एरिया में फैला हुआ है। यह इंटरनेशनल ऑडियंस के सामने ब्रांड इंडिया को प्रेजेंट करने का हमारा प्रयास है, जो कपड़ों के क्षेत्र में हमारी पूरी ताकत को प्रदर्शित करेगा।

10,683 करोड़ की PLI स्कीम के साथ काम कर रहा कपड़ा मंत्रालय
कपड़ा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बयान जारी करते हुए बताया कि मंत्रालय इस सेक्टर के लिए 10,683 करोड़ की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI) के पार्टिसिपेट के साथ काम कर रहा है। इसमें उनकी हर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
 22 April 2026
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
 22 April 2026
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी आईटी कंपनी एचसीएल टेक के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी से अधिक गिरावट आई और यह 52…
 22 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
 22 April 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
 21 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज मामूली गिरावट आई है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा गिरावट आई है जबकि सोना 200 रुपये से…
 21 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
 21 April 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…