प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापोटी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र

Updated on 11-06-2024 06:57 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर क्षीरसागर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में जिले के अस्पतालों को मानकों के आधार पर राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र के लिए प्रयास किया जा रहा है। 

इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केन्द्र द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मर्दापोटी को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट जारी किया गया है। गौरतलब है कि जिले में अब तक 3 अस्पतालों को एनक्यूएएस सर्टिफिकेट मिल चुका है। इस उपलब्धि के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे ने पूरे विभाग को बधाई देते हुए बताया कि इस सर्टिफिकेशन के बाद संस्थान को मिलने वाले प्रोत्साहन राशि से स्वास्थ्य सुविधाओं मे इजाफा होगा, जिसका लाभ क्षेत्र के जन सामान्य को मिल सकेगा। हमारी प्राथमिकता में जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारा एकमात्र उद्देश्य है।

मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खरे ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र के लिए अस्पतालों का 12 मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है, जिसके अंतर्गत मरीज संतुष्टि, संक्रमण नियंत्रण, क्लिनिकल सर्विसेस, सेवा प्रदायगी, सपोर्ट सर्विसेस, इनपुट, गुणवत्तापूर्ण प्रबंध, आउटपुट जैसे मानकों का मूल्यांकन किया जाता है। जो इन सभी मूल्यांकन पर पास होता है, उसे ही एनक्यूएएस सर्टिफिकेट दिया जाता है। ये मूल्यांकन चार चरणों में किया जाता है, जिसमें पहले चरण में संस्थान की ओर से स्वयं के स्तर पर, दूसरे चरण में जिला स्तरीय टीम की ओर से, तीसरे चरण में राज्य स्तर की टीम की ओर से मूल्यांकन किया जाता है। जो चिकित्सा संस्थान 70 प्रतिशत से ज़्यादा स्कोर प्राप्त करता है, उनको भारत सरकार को नामित किया जाता है। आखिर में भारत सरकार की ओर से गठित विशेष टीम इनका मूल्यांकन कर निर्धारित मानकों को पूरा करने पर इन्हें प्रमाणित करती है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…