मुकेश अंबानी के बेटे अनंत की प्री-वेडिंग:जामनगर में आज से 3 दिन सेलिब्रशन, इवांका ट्रम्प से लेकर जुकरबर्ग तक होंगे शामिल

Updated on 01-03-2024 12:51 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और MD मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से गुजरात के जामनगर में शुरू होगा और 3 मार्च तक चलेगा। राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। दोनों की शादी भी इसी साल होगी, लेकिन तारीख अभी तय नहीं है।

अनंत और राधिका की सगाई 2022 में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुई थी, जिसके बाद 2023 में मुंबई में अंबानी हाउस एंटीलिया में एक ऑफिशियल सेरेमनी हुई थी।

इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शन मंगलवार (27 फरवरी) से अन्न सेवा के साथ शुरू हुए। गुजरात के जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के जोगवाड गांव समेत आसपास के लोगों को खाना खिलाया था।

पॉप सिंगर रिहाना करेंगी परफॉर्म, इवांका ट्रम्प और सुंदर पिचाई भी पहुंचेंगे
जामनगर के रिलायंस ग्रीन्स कॉम्प्लेक्स में होने वाले इस इवेंट में पॉप सिंगर रिहाना परफॉर्म करेंगी। वहीं, कतर के प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी, बिल गेट्स, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, अमेरिका के एक्स प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रम्प और सुंदर पिचाई भी कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।

9 पेज का इनविटेशन कार्ड भेजा, तीन पेज में तीन दिन की ड्रेसेज के फोटोग्राफ
मेहमानों को वॉर्डरोब प्लानर के साथ 9 पेज का इनविटेशन कार्ड भेजा गया है। वॉर्डरोब प्लानर के तीन पेज में तीन दिन की ड्रेसेज के फोटोग्राफ के साथ जानकारी दी गई है और प्रोग्राम की थीम भी बताई गई है। इसके साथ ही इस दिन जामनगर में कितना तापमान रहने का अनुमान है, उसकी भी जानकारी दी गई है। मेहमानों के लिए हेयर स्टाइलिस्ट, मेकअप आर्टिस्ट और ड्रेस डिजाइनर की व्यवस्था भी की गई है।

कार्ड के पहले पन्ने पर सुनहरे अक्षरों में अनंत का 'अ' और राधिका का 'आर' लिखा हुआ है। कार्ड के अगले पन्ने में लिखा है, हम आपसे कुछ जानकारी शेयर कर रहे हैं, जिससे आपको जामनगर ट्रिप में कोई परेशानी न हो। इसके लिए खास फ्लाइट्स की भी व्यवस्था की गई है। ये फ्लाइट्स दिल्ली और मुंबई से जामगनर आएंगी और जामनगर से इन शहरों में जाएंगी। फ्लाइट 1 मार्च को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

अनंत-राधिका बचपन के दोस्त, 2022 में हुई थी सगाई
अनंत और राधिका की सगाई 2022 में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुई थी, जिसके बाद 2023 में मुंबई में अंबानी हाउस एंटीलिया में एक ऑफिशियल सेरेमनी हुई थी। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं। अनंत ने USA में ब्राउन यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की और उसके बाद से जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड में मेंबर के रूप में काम किया। वह वर्तमान में RIL के एनर्जी बिजनेस का नेतृत्व करते हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…