
बिलाईगढ़ । जिले के नगर पंचायत भटगांव में बना प्रतीक्षा बस स्टैंड विगत 15 सालों से केवल दिखावा का ही बस स्टैंड बनकर रह गया है। बस स्टैंड को संचालित करने न ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि ध्यान दे रहा है और न ही शासन-प्रशासन। ऐसे में वार्डवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रतीक्षा बस स्टैंड के संचालन की मांग करते नजर आए।
दरसल नगर पंचायत भटगांव के वार्ड नम्बर 12 में स्थित प्रतीक्षा बस स्टैंड सहित पुष्प वाटिका और खेल मैदान, बाजार हाट विगत 15 साल से संचालित नहीं हो सका, जिससे सरकार की करोड़ो रूपये व्यर्थ की भेंट चढ़ गई। जानकारी के मुताबिक यात्री प्रतीक्षालय 17 लाख 50 हजार रुपये का निर्माण तो पुष्प वाटिका 30 लाख की लागत से तैयार किया गया था। साथ ही हाट बाजार योजना के तहत 40 लाख का सेट निर्माण किया गया और 17 लाख रुपये का खेल मैदान बनाया गया । इस तरह कुल लगभग 1 करोड़ 5 लाख की लागत लगाया गया। जो वर्तमान में अव्यवस्था की भेंट चढ़ गए । या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई कहें तो गलत नहीं होगा। ऐसे में वार्ड और क्षेत्र के लोग राज्य के विष्णुदेव साय सरकार से प्रतीक्षा बस स्टैंड की संचालन करने मांग कर रहें हैं।
वार्डवासियों की मानें तो तात्कालिक मंत्री रहे अमर अग्रवाल के द्वारा इस बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया था। जिनका अब तक संचालन नहीं हो सका। इन 15 सालों में अलग-अलग पार्टी की सरकार सत्ता पर काबिज हुई लेकिन किसी ने संचालन को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ऐसे में वार्डवासी.. सरकार को प्रतीक्षा बस स्टैंड की संचालन करने माँग कर रहें हैं। तांकि सुचारू रूप से यहाँ बसों की संचालन हो सकें।
वार्डवासियों ने मीडिया को बताया कि बस स्टैंड में बना दुकान का कमरा काफी जर्जर हो गया था जिसे वर्तमान में सुधार किया गया और दुकानों की नीलामी किया गया। बावजूद ना ही यहाँ बसों को रुकाया जा रहा है, न ही बस स्टैंड की संचालन की जा रही हैं। यदि बसों की आवागमन होती आसपास के बेरोजगारों को एक नई रोजगार मिलता।
बहरहाल अब देखना होगा कि प्रतीक्षा बस स्टैंड संचालन को लेकर शासन- प्रशासन क्या कुछ कदम उठाते हैं।