बेचारी... प्रियंका चोपड़ा ने रेखा के लिए किया पोस्ट, लोगों को साफ दिखा 'बच्चन', बोले- जान बूझकर ताना मारा क्या?

Updated on 02-08-2025 12:54 PM
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा और बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की दो सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से हैं। पिछले कुछ सालों में, दोनों ने कई मौकों पर एक-दूसरे को लेकर खूब तारीफ की है। ऐसा ही एक पल शनिवार की सुबह आया जब प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेखा को एक बोल्ड और दिलकश श्रद्धांजलि दी।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रेखा की एक पेंटिंग वाला एक पोस्टर रीपोस्ट किया। इस फोटो में रेखा पूरी तरह से डिवा वाले अंदाज में नजर आ रही थीं, उनका अंदाज उनकी फिल्म 'उत्सव' की याद दिलाता है। पोस्टर में रेखा 'क्लियोपेट्रा' से प्रेरित रानी की तरह, एटीट्यूड और
एलिगेंस से भरपूर दिखाई दे रही थीं। पोस्टर पर लिखा था, 'बेटर अ बिच देन अ बिचारी।' माहौल को और भी बेहतर बनाने के लिए, ऐश्वर्या राय, अनिल कपूर और अक्षय खन्ना की फिल्म 'ताल' के गाने 'ताल से ताल' का रीमिक्स भी पोस्ट में ऐड गया था।

लोगों ने रेखा वाली पोस्ट में पढ़ा 'बच्चन'

पोस्ट के लाइव होते ही, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि वे सब इसे बच्चन पढ़ रहे थे। कुछ लोगों का ये भी कहना है कि जान-बूझकर पोस्ट ऐसे लिखी गई है कि ये 'बच्चन' दिखे। कुछ ने माना कि उन्होंने तस्वीर पर लिखे बोल्ड टेक्स्ट को गलत पढ़ा था। एक नेटिजन ने कमेंट किया- मैंने बच्चन क्यों पढ़ा? एक और ने लिखा- पहले मैंने बच्चन पढ़ा, एक और ने लिखा- मुझे लगा कि बच्चन ज्यादा अच्छा होगा।


प्रियंका और रेखा का प्यार

प्रियंका और रेखा एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान हमेशा से दिखाती हैं। इस साल की शुरुआत में, जून में रेखा की प्रतिष्ठित फिल्म 'उमराव जान' ने 4K वर्जन में फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हालांकि प्रियंका इसके प्रीमियर में शामिल नहीं हो सकीं, उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए ही रेखा को अपना प्यार भेजा था।


प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

रविवार, 22 जून को, उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म से एक वीडियो क्लिप इमोशनल नोट के साथ शेयर किया था, 'अपनी पसंदीदा फिल्म का समर्थन करने के लिए वहां नहीं होने का दुख है। यह एक शानदार रात होगी। बधाई हो रे मैम।' वर्कफ्रंट पर, प्रियंका को आखिरी बार फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में देखा गया था, जहां उन्होंने इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ काम किया था। इसके बाद, पीसी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में वापसी करेंगी
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…