कवर्धा। नाम सुनते ही मन में कौतूहल उत्पन्न होता है कि यह पूनम अवलोकन क्या है। पूर्णिमा तिथि की रात्रि को वन क्षेत्र में किया जाने वाले गस्त को ही पूनम अवलोकन नाम दिया गया है।
वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि भोरमदेव अभ्यारण्य अंतर्गत पूनम अवलोकन का शुभारंभ किया जा रहा है। प्रत्येक माह पूर्णिमा की तिथि पर संपूर्ण अधिकारी एवं कर्मचारी - वन मंडल अधिकारी से लेकर वनरक्षक एवं चौकीदार स्तर तक के कर्मचारी अभ्यारण्य के वन क्षेत्र में पूरी रात पैदल गस्ती करेंगे। इसी परिपाटी का शुभारंभ 23 अप्रैल की रात्रि से किया गया है। अभयारण्य क्षेत्र में रात्रि गश्त करने के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शामिल करते हुए कुल 18 दल का गठन किया गया था। प्रत्येक दल के लिए पृथक पृथक गस्ती मार्ग का भी निर्धारण पूर्व से ही कर लिया गया था जिससे की संपूर्ण अभयारण्य क्षेत्र का एक साथ अवलोकन किया जा सके। प्रत्येक दल में न्यूनतम 5 सदस्य रखे गए थे। प्रत्येक दल के द्वारा 15 से 25 किलोमीटर तक की पैदल गस्ती रात्रि 8 बजे से सुबह 4 बजे के मध्य की गई। विभिन्न दलों को रात्रि गस्त के दौरान भालू, उल्लू खरगोश गौर तेंदुआ सांप पाम सिवेट चीतल आदि वन्य प्राणी वन क्षेत्र में भ्रमण करते नजर आए।
पूनम अवलोकन का उद्देश्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के साथ-साथ एक साथ पूरे अभ्यारण में गस्त करने से वन्य प्राणियों की अनुमानित संख्या एवं उनके विचरण क्षेत्र के संबंध में भी सटीक जानकारी एकत्र की जा सकेगी। पूर्णिमा की रात्रि को दृश्यता भी अच्छी रहती है इसलिए इस तिथि का चयन अवलोकन हेतु किया गया है इसी क्रम में आगामी माह में भी पूनम अवलोकन का आयोजन किया जाएगा।
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…