मतदान सामग्री जमा कराकर ब्लॉक मुख्यालय लौटे मतदान कर्मी

Updated on 27-04-2024 05:36 PM

कांकेर। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के दूसरे चरण में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 26 अप्रैल को जिले के सभी 727 मतदान केन्द्रों में वोटिंग का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इसके पश्चात् सभी मतदान दलों के अधिकारी ई.व्ही.एम., व्ही.व्ही.पैट एवं अन्य मतदान सामग्री और दस्तावेजों को संबंधित संग्रहण केन्द्रों में जमा करा दिया। इसके बाद अन्य ब्लॉक से निर्वाचन ड्यूटी करने आए कर्मचारियों को बसों के माध्यम से सकुशल वापस भेजा गया। इस दौरान उनके ठहरने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था सभी ब्लॉक मुख्यालयों में किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह की विशेष पहल पर पहली बार मतदान अधिकारियों को इस तरह की सुविधा मुहैया कराई गई है।

उन्होंने बताया कि अंतागढ़ स्थित वितरण/संग्रहण केन्द्र में मतदान ड्यूटी में आए 124 मतदान अधिकारियों को मतदान सामग्री जमा कराने के उपरांत 06 बसों से उनके ब्लॉक मुख्यालय के लिए भेजा गया। इसी तरह पखांजूर वितरण/संग्रहण केन्द्र में मतदान सामग्री जमा कराने के पश्चात् 326 मतदान अधिकारियों को 13 बसों से और कांकेर के नाथियानवागांव स्थित वितरण/संग्रहण केन्द्र में मतदान सामग्री जमा कराने के बाद 196 मतदान अधिकारियों को 08 बसों से उनके गंतव्य ब्लॉक मुख्यालय के लिए प्रस्थान किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सभी ब्लॉक मुख्यालयों में कुल 969 मतदान अधिकारियों को चिन्हांकित आश्रम-छात्रावासों एवं शासकीय भवनों में आवास के साथ-साथ निःशुल्क भोजन भी उपलब्ध कराया गया था। पहली बार की गई उक्त व्यवस्था से सभी मतदान अधिकारियों ने संतुष्टि एवं प्रसन्नता जाहिर करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…