मतदान दल विश्वास के साथ मतदान कार्य को करें संपादित : कलेक्टर

Updated on 16-04-2024 04:53 PM

जगदलपुर।  लोकसभा निर्वाचन में मतदान कार्य को बेहतर तरीके से संपादित करवाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान दलों के कर्मियों को तीसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम  विद्याज्योति स्कूल में आयोजित किया गया, प्रशिक्षण सत्र के अंतिम दिन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने मतदान दलों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मतदान केंद्र में मतदान कर्मियों के विश्वास और कार्य को बेहतर तरीके से संपादित करवाने की भावना ही प्रोत्साहित करेगा। कलेक्टर ने संगवारी मतदान केंद्रों के महिला मतदान कर्मियों पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि वे मतदान करवाने के मिले दायित्व का बेहतर तरीके से संपादित करवाएँगे। उन्होंने कहा कि टीम में विश्वास बनाए रखना है,घबराए नहीं, मतदान कार्य में सहयोग के लिए प्रशासन के सभी अधिकारी आप लोगों के केंद्रों के आसपास रहेंगे।

कलेक्टर ने मतदान दलों को सभी पपत्र को भरकर लाने के निर्देश दिए साथ ही सुबह के पहर में और  दोपहर तीन बजे के बाद भीड़ को जल्द मतदान की प्रक्रिया करवाने की मेहनत करने पर जोर दिया।  इसके अलावा मतदान केंद्र के बाहर बीएलओ के द्वारा सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे उनसे मतदान कर्मी समन्वय बनाकर रखने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी शंकाओं का निराकरण प्रशिक्षण में करने कहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण के दौरान विद्याज्योति स्कूल में डाकमत पत्र सुविधा केंद्र और निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र के लिए बनाए सुविधा केंद्र का भी जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सर्वे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील शर्मा, ऋषिकेश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री एम चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…