मलेशिया में पुलिस का हेलिकॉप्टर सीधे नदी में गिरा:पांचों क्रू मेंबर बचाए गए, सैन्य अभ्यास के दौरान हादसा

Updated on 10-07-2025 02:20 PM

मलेशिया के जोहोर राज्य में बुधवार सुबह एक पुलिस हेलिकॉप्टर आपात लैंडिंग के दौरान सीधे नदी में जा गिरा। यह हादसा सुंगाई पुलाई इलाके में हुआ।

उस वक्त हेलिकॉप्टर नियमित सैन्य अभ्यास (MITSATOM 2025) में शामिल था। हेलिकॉप्टर में सवार पांचों क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी घायल अफसरों को जोहोर बारू के सुल्ताना अमीना अस्पताल में भर्ती कराया गया। मलेशिया के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने कहा है कि हादसे की जांच एयर एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो करेगी।

टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद गिरा हेलिकॉप्टर

मलेशिया के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAAM) के मुताबिक, हेलिकॉप्टर ने सुबह 9:51 बजे तंजुंग कुपांग पुलिस स्टेशन से उड़ान भरी थी। लेकिन कुछ ही मिनटों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण इसे आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह लैंडिंग नदी में जाकर हुई।

नदी में गिरने के तुरंत बाद, समुद्री पुलिस बल (Marine Police Force) ने सभी पांचों क्रू मेंबर्स को बचाया और उन्हें पास के मलेशियाई समुद्री प्रवर्तन एजेंसी (MMEA) जेटी पर लाया गया। इसके बाद सभी को इलाज के लिए भेजा गया।

इस हादसे में कोई जान नहीं गई, लेकिन मलेशियाई नागरिक उड्डयन नियामक ने इसे गंभीर विमानन घटना मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

हादसे में गिरा 30 साल पुराना था हेलिकॉप्टर

हादसे का शिकार हुआ हेलिकॉप्टर फ्रांस में निर्मित Airbus AS355N मॉडल था। यह एक लाइट यूटिलिटी सिंगल-रोटर हेलिकॉप्टर है। इसका प्रोडक्शन 1975 से 2016 तक हुआ था और इसका उपयोग दुनियाभर में सुरक्षा बलों, प्राइवेट चार्टर और कॉर्पोरेट सेवाओं द्वारा किया जाता है।

मलेशियाई पुलिस को यह हेलिकॉप्टर 1996 में डिलीवर किया गया था। 2023 के नवंबर में इन्हें बदलने के लिए नए टेंडर बुलाए थे।

हादसे से यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुराने एयरक्राफ्ट की सेवा अवधि खत्म हो चुकी है और क्या भविष्य में ऐसे और हादसे रोके जा सकते हैं।

अप्रैल में अमेरिका में दो टुकड़ों में बंट गया था हेलिकॉप्टर

इस साल अप्रैल में अमेरिका के न्यूयॉर्क में गुरुवार को एक हेलिकॉप्टर हडसन नदी में क्रैश हो गया था। हादसे में हेलिकॉप्टर में बैठे सभी 6 लोगों की मौत हो गई थी।

मरने वालों में इंजीनियरिंग कंपनी सीमेंस के CEO ऑगस्टिन एस्कोबार, उनकी पत्नी मर्स कैंपरुबी और उनके तीन बच्चे शामिल थे। बच्चों की उम्र 4, 5 और 11 साल थी। ये परिवार स्पेन का रहने वाला था।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…