गनियारी डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया...

Updated on 09-03-2024 05:58 PM

दुर्ग। जिले के गनियारी गांव में डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस की पूछताछ में कई एंगल सामने आ रहे, लेकिन अब तक हत्यारे और वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, 6 मार्च बुधवार की रात घर में राजबती साहू (62) और उसकी पोती सविता साहू (17) दोनों साथ में सो रहे थे। पास में ही उनके परिवार के दूसरे सदस्यों का भी घर है। सविता 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। इसी दौरान दोनों के सिर पर अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सबसे पहले एक गांव के ही एक संदेही भानू (24) को हिरासत में लिया। राजवती साहू के घर गाय है। जिसका दूध वो लोग बेचते थे। कुछ दिन पहले जब भानू दूध लेने उनके घर पहुंचा, तो सविता यादव घर पर अकेली थी।

पुलिस पूछताछ में भानू ने बताया कि घटना वाले दिन वह परिवार के साथ किसी की सगाई में गया था। उसके बाद वापस आकर घर पर सो गया था। पूछताछ के आधार पर एक अधेड़ समेत तीन अन्य लोगों को भी उठाया गया है, जो कि मृतक के परिवार के ही है।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन (CGMSC) ने आयरन-फोलिक एसिड की एक दवा बैच को वापस मंगाने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश रायपुर और बलौदाबाजार जिले के अस्पतालों, जिला अस्पतालों,…
 29 April 2026
रायपुर, चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठन के भीतर व्यापक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने की तैयारी की है। सभी जिलों में 5 मई से 20 मई के…
 29 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच सरकार ने निगरानी और जवाबदेही का नया सिस्टम लागू किया है। संचालनालय…
 29 April 2026
गौरेला-पेंड्रा-मरवा,ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार का 1 मई से 15 जून तक प्रस्तावित 'सुशासन तिहार' को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानू ने…
 29 April 2026
बिलासपुर, बिलासपुर जिला पंचायत की विशेष सामान्य सभा में महिला आरक्षण बिल के विरोध को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान कांग्रेस समर्थित…
 29 April 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का खेल लगातार जारी है। इसे देखते हुए पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश शुरू किया है और लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी…
 29 April 2026
जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में धर्मांतरण के आरोप में ग्रामीणों ने ओडिशा के पास्टर की लात-घूंसों और चप्पलों से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी शर्ट भी फाड़ दी। ग्रामीणों…
 29 April 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ शासन एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ0ग0 के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में सही दवा शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार के…