पोलैंड की NATO सैनिकों की तैनाती को मंजूरी, जेलेंस्की की दुनिया को बड़ी चेतावनी, यूरोप की रूस से युद्ध की तैयारी तेज!

Updated on 15-09-2025 12:59 PM
वारसॉ: रूस और यूक्रेन में चल रही लड़ाई के यूरोप में फैलने की आशंका पैदा हो गई है। पौलेंड और रोमानिया में रूसी ड्रोनों के पहुंचने के बाद नाटो देश इस तरफ एक्टिव हुए हैं। पोलैंड सरकार ने अपनी जमीन पर नाटो सैनिकों की तैनाती का फैसला लिया है। पोलैंड के बाद रोमानिया में रूस की 'ड्रोन घुसपैठ' के बाद ये कदम उठाया गया है। इस घटनाक्रम पर यूक्रेन ने कहा है कि आने वाले दिनों में युद्ध दूसरे इलाकों में फैल सकता है। पोलैंड समेत रूस के पड़ोसी देशों की सेनाओं ने अलर्ट पर होने की बात कही है।

द सन के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के रोमानिया में रूस की ड्रोन घुसपैठ को युद्ध का विस्तार करार दिया गया है। इसके बाद पोलैंड ने नाटो सैनिकों की तैनाती का फैसला लिया है। पोलैंड प्रेसिडेंट करोल नवरोकी ने रूस के ड्रोन हमले के बाद मजबूती से देश की रक्षा की बात कही है। साथ ही नाटो के आर्टिकल-4 लागू किया है। पोलैंड ने दावा किया कि उसने सीमा के पास रूसी ड्रोनों का मुकाबला करने के लिए हेलीकॉप्टर और विमान तैनात किए हैं।

रोमानिया में रूसी ड्रोन

पोलैंड में बीते हफ्ते मंगलवार को रूसी ड्रोन पहुंचने की बात सामने आई थी। इसके बाद शनिवार को रोमानियाई हवाई क्षेत्र में रूसी ड्रोन उड़ते देखए गए। इसके बाद नाटो देशों में चिंता है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की शुरुआत के बाद पहली बार नाटो गठबंधन में इस तरह की हलचल है। ऑपरेशन ईस्टर्न सेंट्री में पोलिश क्षेत्र में नाटो सैनिकों की तैनाती की बात कही गई है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…