PM मोदी का आज से दो दिन का बंगाल दौरा:दो रैलियों को संबोधित करेंगे, 7,200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे

Updated on 01-03-2024 12:48 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के बंगाल दौरे पर रहेंगे। वह हुगली और नादिया जिलों में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह 7,200 करोड़ के कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन भी करेंगे।

पीएम के दोपहर 3 बजे तक बंगाल पहुंचने की संभावना है। वह हुगली जिले के आरामबाग में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। पार्टी ने कहा कि वह क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।

अपने संभावित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम कोलकाता के राजभवन में रुकेंगे। शनिवार (2 मार्च) को वह एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करने और कृष्णानगर में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए नादिया जिला जाएंगे।

बंगाल में PM मोदी का दो दिन का कार्यक्रम...

1 मार्च : हुगली के आरामबाग में पीएम मोदी 7,200 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे। ये परियोजनाएं रेल, बंदरगाह, तेल पाइपलाइन, एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी हैं। जिनका लक्ष्य क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और कनेक्टिविटी बढ़ाना है।

2 मार्च : पीएम मोदी बिजली, रेल और सड़क क्षेत्रों से जुड़ी 15,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करने के लिए पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के कृष्णानगर का दौरा करेंगे। परियोजनाओं का उद्देश्य राज्य में ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करना और परिवहन बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।

चार दिन बाद PM फिर करेंगे बंगाल का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिन बाद दोबारा बंगाल का दौरा करेंगे। मोदी 6 मार्च को पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली जा सकते हैं। वे यहां यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से बात कर सकते हैं। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने गुरुवार (22 फरवरी) को इसकी जानकारी दी थी।

मजूमदार ने बताया कि PM मोदी 6 मार्च को नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में एक महिला रैली को संबोधित करेंगे। अगर संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं प्रधानमंत्री से मिलने की इच्छा जताएंगी, तो पार्टी इसकी व्यवस्था करेगी।

भाजपा ने संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न मामले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया है। भाजपा ने कैप्शन में लिखा- संदेशखाली का ऐसा सच जो हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख देगा। ममता बनर्जी इस सच को छिपाने की कोशिश कर रही हैं।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…