5 दिन में दूसरी बार आज बिहार आएंगे PM मोदी : बेतिया में जनसभा, परिवारवाद पर लालू यादव को दे सकते हैं जवाब

Updated on 06-03-2024 01:45 PM

PM नरेंद्र मोदी 5 दिन के भीतर आज दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। बुधवार दोपहर पीएम विशेष विमान से पहले UP के कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से सेना के हेलिकॉप्टर से दोपहर 2 बजे कार्यक्रम स्थल यानी बेतिया एयरपोर्ट पहुंचेगे।

यहां से प्रधानमंत्री मोदी यूपी और बिहार के लिए लगभग 4 हजार करोड़ की सड़क, गैस और IT से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद वो बेतिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को परिवारवाद पर जवाब दे सकते हैं।

पीएम के कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। सीएम का कल से विदेश दौरा प्रस्तावित है। आज वो दिल्ली जा सकते हैं। पीएम के कार्यक्रम में गायिका अनुराधा पौडवाला भी पहुंची हैं। वह प्रस्तुति दे रही हैं।

पीएम के कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह जदयू के किसी नेता को भेजा जा सकता है। सूत्रों की माने तो मंत्री विजय चौधरी को बेतिया भेजा जा सकता है। सीएम का कल से विदेश दौरा प्रस्तावित है। आज वो दिल्ली जा सकते हैं।

इससे पहले 2 मार्च को PM मोदी ने बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में लगभग 2 लाख करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया था।

3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित जन विश्वास रैली के दौरान लालू प्रसाद यादव ने नरेंद्र मोदी के परिवार और हिंदू होने पर सवाल उठाया था।

इसके बाद BJP और NDA के सभी नेता सोशल मीडिया पर खुद को मोदी का परिवार बता रहे हैं। अब तीन दिन बाद खुद प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। ऐसे में इस बात की संभावना जताई जा रही है कि PM मोदी यहां से लालू प्रसाद को जवाब दे सकते हैं।

PM ने बिहार में परिवारवाद का उठाया था मुद्दा

2 मार्च की रैली में PM मोदी ने परिवारवाद का मुद्दा मजबूती से उठाया था। उन्होंने कहा था कि बिहार ने दशकों तक परिवारवाद का दंश झेला है। परिवारवाद और समाजवाद एक-दूसरे के विरोधी हैं। परिवारवाद से युवा और प्रतिभा को नुकसान पहुंचता है। बिहार कर्पूरी ठाकुर की विरासत है, जिसे नीतीश आगे बढ़ा रहे हैं।

PM मोदी ने कहा था कि आरजेडी और कांग्रेस के लोग परिवारवाद और भ्रष्टाचार को उचित ठहराने के लिए दलित, वंचित और पिछड़ों को ढाल बनाते हैं। यह सामाजिक न्याय नहीं, समाज के साथ विश्वासघात है। एक ही परिवार का सशक्तिकरण हुआ। बाकी पीछे रह गए।

इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

गोरखपुर कैंट-वाल्मीकि नगर रेलखंड के दोहरीकरण और विद्युतीकरण, बेतिया रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, एनएच-139W का गंगा नदी पर दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल के समानांतर पश्चिम में सिक्स लेन एक्स्ट्रा डोज्ड केवल ब्रिज, एनएच-139W का फोर लेन बकरपुर हाट-मानिकपुर खंड, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और देवरिया में शहरी गैस वितरण परियोजना, एचबीएल की सुगौली और लौरिया में अनाज आधारित इथेनॉल परियोजनाओं का PM शिलान्यास करेंगे।

इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

नरकटियागंज-गौनाहा आमान परिवर्तित रेलखंड, बेतिया फ्लाइ ओवर के बेतिया-लौरिया भाग, एनएच-28A का टू लेन पैव्ड सोल्डर सहित पीपराकोठी-मोतिहारी-रक्सौल खंड, एनएच-104 का टू लेन पैव्ड सोल्डर के साथ शिवहर-सीतामढ़ी खंड, इंडियन ऑयल मुजफ्फरपुर-मोतिहारी एलपीजी पाइप लाइन का उद्घाटन करेंगे।

राष्ट्र को समर्पित करेंगे ये योजनाएं

बापूधाम मोतिहारी- पिपराहां रेल खंड का दोहरीकरण, इंडियन ऑयल मोतिहारी, एलपीजी प्लांट, इंडियन ऑयल पाइपलाइन टर्मिनल मोतिहारी को PM राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

नरकटियागंज-गौनाहा रेल सेवा, रक्सौल-जोगबनी रेल सेवा को PM हरी झंडी दिखाएंगे।

मंच पर ये नेता रहेंगे मौजूद
PM नरेंद्र मोदी के साथ बिहार के CM नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल संचार इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, डिप्टी CM सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, सांसद राधा मोहन सिंह और संजय जायसवाल मंच पर मौजूद रहेंगे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…