पीएम मोदी ने जिबली ट्रेंड में हिस्सा लिया:ट्रम्प और मैक्रों के साथ AI से बनी तस्वीरें शेयर कीं, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेंड

Updated on 29-03-2025 01:24 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया ट्रेंड जिबली में हिस्सा लिया है। भारत सरकार के आधिकारिक X हैंडल ने AI की मदद से जिबली स्टूडियों की थीम पर बनी पीएम मोदी की तस्वीरों को शेयर किया है।

इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ तस्वीरें भी हैं। बीते दों दिन से यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दुनिया भर के नेताओं, सेलिब्रिटी और आम लोगों ने इसमें हिस्सा लिया है।

पीएम मोदी की ट्रम्प और मेक्रो के अलावा इंडियन आर्मी की यूनिफॉर्म, अयोध्या के राम मंदिर और वंदे भारत ट्रेन के साथ भी जिबली तस्वीर सामने आई है।

जिबली ट्रेंड क्या है और कैसे छाया?

जिबली ट्रेंड हाल ही में (मार्च 2025) तब वायरल जब ChatGPT ने नए इमेज जनरेशनल टूल से यूजर्स को स्टूडियो जिबली की तर्ज पर एनिमेटेड तस्वीरें बनाने की सुविधा दी। इस ट्रेंड में यूजर्स अपनी तस्वीरें, इंटरनेट मीम्स, और विभिन्न पॉप कल्चर कैरेक्टर्स को हायाओ मियाजाकी की तरह एनिमेशन स्टाइल में बदल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे जिबलीफिकेशन नाम दिया है। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर को जिबली किया है।

जिबली क्या है?

स्टूडियो जिबली जापान का एक फेमस एनिमेशन स्टूडियो है। इसे 1985 में हायाओ मियाजाकी और इसाओ ताकाहाता ने बनाया था। इसकी खासियत इसके हाथ से बने एनिमेशन हैं।

स्टूडियो अपने बारीक और डिटेल्ड 2D एनिमेशन के लिए मशहूर है। इसकी कहानियां जादुई दुनिया, सामाजिक मुद्दों और मानवीय भावनाओं को दिखाती हैं। इन कहानियों में अक्सर उड़ने वाले शहर, विशाल जानवर दिखाए जाते हैं।

AI से बनी आर्ट का विरोध करते हैं मियाजाकी

हायाओ मियाजाकी AI जनरेटेड आर्ट यानी AI से बनने वाली आर्ट का विरोध करते रहे हैं। मियाजाकी को 2016 में एक AI से बना एनिमेशन दिखाया गया था। तब मियाजाकी ने इस जीवन का अपमान कहा था। मियाजाकी के मुताबिक आर्ट इंसानों की संवेदनाओं से बनती है। इसे मशीनों से नहीं बनाया जा सकता।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…