पीएम मोदी ने पुतिन से यूक्रेन युद्ध की स्ट्रैटजी पर सवाल किया... NATO चीफ का बड़ा दावा, कहा- ट्रंप के टैरिफ से भारत परेशान

Updated on 26-09-2025 02:30 PM
न्यूयॉर्क: नाटो महासचिव मार्क रुट्टे ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के दौरान एक इंटरव्यू में चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान, यूक्रेन युद्ध पर रूस की रणनीति को लेकर सीधी बातचीत की है। रुट्टे के मुताबिक, मोदी ने पुतिन से यह जानना चाहा कि रूस की आगे की योजना क्या है, खासकर उस समय जब अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत तक का आयात शुल्क (टैरिफ) लगा दिया है।

सीएनएन से बातचीत के दौरान नाटो चीफ रुट्टे ने कहा कि "दिल्ली, व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर रही है और नरेंद्र मोदी पूछ रहे हैं कि मैं आपका समर्थन करता हूं, लेकिन क्या आप मुझे रणनीति समझा सकते हैं, क्योंकि मुझ पर 50% टैरिफ लगा है? राष्ट्रपति ट्रंप जो कहते हैं, उसे लागू कर रहे हैं।" आपको बता दें कि अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा है और उसका कहना है कि भारत, रूस से कच्चे तेल का आयात कर यूक्रेन युद्ध को जारी रखने में रूस की मदद कर रहा है।
मोदी और पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध की स्ट्रैटजी पर बात
नाटो चीफ मार्क रूट्टे ने आगे कहा कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का रूस पर बड़ा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, "दिल्ली, व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात कर रही है।" उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुतिन से "रणनीति समझाने" के लिए कह रहे हैं, क्योंकि भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया है। नाटो प्रमुख ने आगे कहा, "भारत पर ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का रूस पर बड़ा असर पड़ रहा है।" नाटो चीफ के इस बयान पर फिलहाल भारतीय या रूसी अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। यह बातचीत गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र में रूस के शीर्ष राजनयिक की तरफ से दिए गए भाषण के कुछ घंटों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने नाटो और यूरोपीय संघ पर यूक्रेन का इस्तेमाल करके उनके देश के खिलाफ "असली युद्ध" छेड़ने का आरोप लगाया था।
डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर लगाए गये टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत कर दिया, जिसमें 25 प्रतिशत टैरिफ रूसी कच्चे तेल की खरीद के लिए है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत हो रही है। वाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भी राष्ट्रपति के फैसले को सही ठहराते हुए कड़ा रुख अपना रखा है और इस मुद्दे पर वो जाति-आधारित टिप्पणी भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि रूस से जो कच्चा तेल खरीदा जाता है, उसका सबसे ज्यादा फायदा भारत के ब्राह्मण उठाते हैं। उन्होंने भारत के ब्राह्मण समुदाय पर "भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफाखोरी" करने का आरोप लगाया था।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…