पीएम मोदी ने राजनीति को विकास में बदला : जेपी नड्डा

Updated on 22-04-2024 05:35 PM
लोरमी। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के बाद चुनावी गर्मी बढ़ गई है। वहीं दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्टार प्रचारक जगतप्रकाश नड्डा सोमवार को बिलासपुर लोकसभा के लोरमी के दौरे पर आए और हाईस्कूल मैदान में भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू के चुनाव प्रचार में शामिल हुए। नड्डा ने नड्डा ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कार्यकर्ता समेत पदाधिकारियों में जोश भरा।

जेपी नड्डा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कौशल्या की पूण्य भूमि में मुझे आने का सौभाग्य मिला है। मौसम खराब होने के बाद भी जो भीड़ आई है, उस उत्साह को मैं समझ सकता हूं। यहां की जनता ने तोखन साहू को लोकसभा भेजने की तैयारी कर ली है। आज हम सुशासन के काल में चल रहे हैं। वहीं जेपी नड्डा ने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर में दो झंडे थे। जम्मू कश्मीर में दो विधान था। एक भारत का और दूसरा उनका अपना विधान था। अब सुशासन की सरकार चल रही है। एक देश में दो विधान नहीं चलेगा। जम्मू में दो झंडे थे, जम्मू में दो विधान थे, लेकिन मोदी के नेतृत्व में हमने धारा 370 को धराशाई कर दिया।

पीएम मोदी ने राजनीति को विकास में बदला
नड्डा ने आगे कहा कि राजनीति की संस्कृति बदल गई है। पहले कांग्रेस जाति और वोट बैंक की राजनीति करती थी, लेकिन मोदी ने यह नीति ही बदल डाली। मोदी के नेतृत्व में राजनीति का तौर तरीका बदला है। मोदी ने नारा दिया ‘सबका साथ सबका विकास’ और यही हो रहा है।

पीएम मोदी आ रहे छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। 23 अप्रैल को जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती और महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी।

Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…