पीएम श्री अरुंधती देवी उत्कृष्ट विद्यालय का औचक निरीक्षण

Updated on 25-02-2026 12:07 PM

जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन ने मंगलवार को पीएम श्री शासकीय अरुंधती देवी उत्कृष्ट अंग्रेजी-हिंदी उच्चतर माध्यमिक स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गुणवत्ता की 21 बिंदुओं पर सघन जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कुमार बिश्वरंजन ने शौचालय की स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, कैंपस की साफ-सफाई, कक्षावार विद्यार्थियों की प्रगति और शिक्षकों की अकादमिक व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही जिला और राज्य स्तर पर विद्यार्थियों के प्रदर्शन तथा खेलकूद गतिविधियों की भी जानकारी ली गई। स्कूल में संचालित करियर गाइडेंस प्रोग्राम की प्रभावशीलता पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दें

सीईओ ने कहा कि स्कूल में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी बराबर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने करियर गाइडेंस कार्यक्रम को और अधिक व्यवहारिक और उपयोगी बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान डीईओ हिमांशु भारती ने परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा, प्राचार्य और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…