जल संरक्षण के लिए घरों में पेड़ लगाएं और सोख्ता गढ्ढा जरूर बनवाएं : सीईओ

Updated on 08-06-2024 05:48 PM

बालोद। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिले मंे जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु निरंतर अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 05 जून से 12 जून तक आयोजित किए जा रहे स्वच्छ हरित ग्राम सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम तार्री में किया गया। 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे उक्त कार्यक्रम में पौधा वितरण कार्यक्रम का रवाना कर कार्यक्रम की शुरूआत की। जिसमें रैली के माध्यम से ग्राम में भ्रमण कर लोगों को उनके घर पहुंचकर पौधरोपण हेतु पौधा भेंट किया गया तथा उन्हें पौधा रोपने और उसको सुरक्षित रखने प्रेरित किया गया। रैली के माध्यम से लोगों के द्वारा अपने घरों में स्वेच्छा से बनाए जा रहे सोख्ता गढ्ढा का डाॅ. कन्नौजे ने अवलोकन किया तथा श्रमदान कर, उन्हें जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. कन्नौजे ने ग्राम के तालाब के किनारे सफाई अभियान पश्चात पौधरापेण किया। उन्होंने संबंधितों से कहा कि वे पौधे का ख्याल रखें और उसकी पूरी सुरक्षा करें। पौधरोपण पश्चात् बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को जिला पंचायत के सीईओ ने जल संरक्षण करने की शपथ भी दिलाई और उन्हें अपने आसपास के लोगों को जलसंरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के महत्व एवं इसकी उपयोगिता की जानकारी देते हुए सभी लोगों को अपने-अपने घरों में सोख्ता गड्ढा का निर्माण करने तथा जल संरक्षण के पूनीत कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर उप संचालक पंचायत आकाश सोनी, जनपद पंचायत गुरूर के सीईओ रात्रे, एपीओ मनरेगा ओमप्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।


Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
रायपुर, राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है।कारोबारी का…
 13 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी बिलासपुर में DJ-धुमाल और आंखों को नुकसान पहुंचाने वाली प्रतिबंधित लेजर लाइट पर रोक नहीं लगी है। यही वजह है कि शहर में…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा इलाके के होटल एरिना बुटिक में मिली दो उजबेकिस्तानी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को मुखबिर…
 13 March 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में संजय बाजार की व्यवस्था सुधारने को लेकर नगर निगम ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में बाजार की सफाई, मटन मार्केट संचालन, यूजर चार्ज से जुड़ी भ्रांतियों…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में यातायात पुलिस की सख्ती का असर अब साफ तौर पर सड़क हादसों के आंकड़ों में दिखाई देने लगा है। पुलिस ने इस साल नियम तोड़ने वालों पर…
 13 March 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के उद्योगों में लगातार हो रही घटनाओं और मजदूरों की मौत के मामलों को गंभीरता से लिया गया है। जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने…
 13 March 2026
रायपुर, रायपुर में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बड़ा अभियान चलाया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य…
 13 March 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकर से जुड़े अफीम की अवैध खेती मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजस्थान के जोधपुर का रहने वाला…