पीयूष मिश्रा ने बीवी को दिया था धोखा, दूसरी औरत संग किया 'पाप', बोले- प्रिया को बताना आसान था

Updated on 22-12-2025 12:56 PM
बॉलीवुड दिग्गज पीयूष मिश्रा ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वो अपनी बीवी को धोखा दे रहे थे, लेकिन फिर उन्हें सबकुछ सच-सच बता दिया। उनके कबूलनामे के बाद उनकी बीवी ने समझदारी से रिएक्शन दिया, जिससे उनका रिश्ता बर्बाद होने से बच गया। पीयूष ने कहा कि ये उनके लिए आसान था।

पीयूष मिश्रा ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' को दिए इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की, जब उन्होंने अपनी बीवी को धोखा दिया था। उन्होंने कहा, 'अगर आपने अपनी बीवी के सामने कबूल कर लिया है तो ये बहुत बड़ी बात है। अपनी पत्नी को सबकुछ बताने से पहले मेरे अंदर उथल-पुथल मची हुई थी और जब मैंने उसे सब बता दिया तो सब शांत हो गया।'

बीवी ने कहा- कोई बात नहीं

पीयूष मिश्रा की बीवी ने उनके चीटिंग करने की बात को समझदारी से संभाला। वो कहते हैं, 'मेरी पत्नी ने बात समझी और मुझसे कहा- कोई बात नहीं। तुमने कुछ गलतियां कीं, कुछ मैंने कीं। सच सामने आने के बाद अब दिल साफ हो गया है और अब आगे बढ़ने और अपना जीवन जीने का समय है।'

पीयूष बोले- मेरे लिए आसान था

वो आगे कहते हैं, 'खैर। मेरे लिए तो ये आसान था। लोग मेरे पास आकर कहते थे- ये तो बहुत मुश्किल रहा होगा। लेकिन मेरे मामले में ऐसा नहीं था। मैंने उसके साथ गलत किया था। अपने पापों को धोने के लिए सच बताना जरूरी था। उसे सच बताने के बाद मुझे मुक्ति का एहसास हुआ।'

प्रिया और पीयूष ने भागकर की थी शादी

बता दें कि पीयूष मिश्रा ने 1 जून 1995 में प्रिया नारायणन से आर्य समाज मंदिर, दिल्ली में शादी की थी। इनके दो बेटे जय और जोश हैं। प्रिया आर्किटेक्ट हैं। उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई की। 1992 में एक थिएटर प्रोजेक्ट के दौरान उनकी मुलाकात पीयूष से हुई थी। दोनों ने शादी से पहले तीन साल तक डेट किया था। आर्मी परिवार से ताल्लुक रखने वाली प्रिया के परिवार को ये रिश्ता शुरुआत में पसंद नहीं था तो दोनों को भागकर शादी करनी पड़ी थी।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…