पीटर नवारो ने मोदी-ट्रंप को लड़ाने की कोशिश की... अमेरिका के पूर्व NSA जॉन बोल्टन का खुलासा, भारत को दी यह सलाह

Updated on 12-09-2025 02:26 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने खुलासा करते हुए कहा है कि मोदी और ट्रंप के बीच झगड़ा करवाने की कोशिश की गई थी। उन्होंने कहा है कि वाइट हाउस में ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने एक बार प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच झगड़ा करवाने की कोशिश की थी। उन्होंने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि "डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने एक बार अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच झगड़ा शुरू करवाने की कोशिश की थी।"

इसके अलावा उन्होंने सुझाव दिया कि यह ए
क दिखावा है जिसे तब तक सुरक्षित रूप से नजरअंदाज किया जा सकता है जब तक "दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता से जुड़े असली वार्ताकार बैठ नहीं जाते"। उन्होंने कहा कि भारत "सोशल मीडिया में धमकियों और शोर-शराबे से दूर रहकर कड़ी मेहनत कर सकता है और देख सकता है कि क्या हम ट्रेड डील को लेकर किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं।" उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि ये मुद्दे आसानी से या जल्दी सुलझ जाएंगे, लेकिन मुझे लगता है कि दोनों पक्षों में सद्भावना होगी, और इसी से इस पर काम करने का प्रयास किया जा सकता है।"
पीटर नवारो ने की थी मोदी-ट्रंप में झगड़ा लगाने की कोशिश
जॉन बोल्टन, डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान कुछ समय के लिए अमेरिका के NSA थे। उन्होंने एनडीटीवी से कहा कि "पीटर नवारो उस बैठक में लगातार भारत की कथित "अनुचित व्यापार नीतियों" की शिकायत कर रहे थे, जबकि उस समय उम्मीद थी कि दोनों नेता रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जैसे चीन से निपटना और सदी की सबसे बड़ी सुरक्षा चुनौतियों पर बातचीत।" बोल्टन ने चुटकी लेते हुए कहा, “अगर आप पीटर को अकेले कमरे में छोड़ दें और एक घंटे बाद लौटें, तो पाएंगे कि वह खुद से ही बहस कर रहा होगा।”
आपको बता दें कि पीटर नवारो ने कई बार भारत को निशाने पर लिया है। उन्होंने रूस से तेल खरीद को "खूनी पैसा" बताया है और भारत को "टैरिफ महाराजा" कहकर तंज कसा है। इसके अलावा उन्होंने धमकी दे रखी है कि अगर नई दिल्ली ने अमेरिका की शर्तें नहीं मानीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। उनकी इन टिप्पणियों ने भारत और अमेरिका के रिश्ते को काफी नुकसान पहुंचाया है। लेकिन पीटर नवारो अभी भी उसी तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जिसको लेकर जॉन बोल्टन ने भारत को धैर्य रखने की सलाह दी है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा है कि पीटर नवारो की बातों को नजरअंदाज करना चाहिए और व्यापार वार्ता को फाइनल करने पर भारत को ध्यान देना चाहिए।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…