'लोग अपनी असलियत दिखा... मुखौटे उतर जाते हैं', नसीरुद्दीन शाह पर बिदके अनुपम खेर, 'खून में चापलूसी' पर पलटवार

Updated on 23-10-2025 03:15 PM
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्‍टर अनुपम खेर अपनी दमदार एक्‍ट‍िंग के साथ ही बेबाकी के लिए भी मशहूर हैं। वह अक्सर फिल्म, धर्म, परिवार और अन्य मुद्दों पर अपनी बेधड़क बातों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। अनुपम खेर बॉलीवुड में अपने समकालीन एक्‍टर्स के साथ मतभेदों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। अब इसी कड़ी में उन्‍होंने नसीरुद्दीन शाह और महेश भट्ट पर निशाना साधा है। हालिया इंटरव्‍यू में, अनुपम खेर ने माना कि दोनों के साथ उनके मतभेद और मनभेद रहे हैं, लेकिन उन्‍होंने इन मुद्दों को शांत भाव से सुलझाया। हालांकि, यह भी साफ किया कि कम से कम नसीरुद्दीन शाह के साथ उनकी नाराजगी दूर होने वाली नहीं है।

यूट्यूब चैनल 'जिंदगी विद ऋचा' में अनुम खेर ने 'सड़क' के अपने डायरेक्‍टर महेश भट्ट के लिए कहा कि वह ऐसे व्यक्ति हैं जो किसी दूसरों की बात सुनने का भी साहस रखते हैं, भले ही वह उनसे सहमत नहीं है। एक्‍टर ने कहा, 'भट्ट साहब को तो हजारों खून माफ है। वे मेरे गुरु हैं और हमारे बीच उम्र का ज्यादा फर्क नहीं होने के बावजूद वे मेरे लिए पितातुल्य हैं।'

'महेश भट्ट जानते हैं कि मैं कैसा हूं'

अनुपम खेर ने महेश भट्ट के लिए कहा, हमारा रिश्ता ऐसा है कि मैं उनके सामने अपनी बात कह सकता हूं और वे मेरी बात मान लेते हैं। एक छोटा सा समय ऐसा भी था जब वे मुझसे नाराज थे और मैं इंतजार कर रहा था कि उनका गुस्सा शांत हो जाए। क्योंकि वे जानते हैं कि मैं कहां से हूं।'

अनुपम खेर बोले- नसीर साहब का सम्‍मान है, लेक‍िन...

इसके बाद अनुपम खेर ने नसीरुद्दीन शाह के बारे में बात शुरू की। उन्होंने कहा, 'नसीर साहब की बात करें तो मेरे मन में उनके लिए हमेशा बहुत सम्मान रहेगा, हालांकि उन्हें इस तरह से देखना कोई बड़ी बात नहीं है, क्योंकि पूरी दुनिया उनका और उनके काम का सम्मान करती है। मैंने अभी एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने बेवजह मेरी परवरिश का जिक्र किया। मेरे परिवार और मेरी शिक्षा ने मुझे एक शांत इंसान बनाया है, लेकिन अगर कोई मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचाता है, तो उन्होंने मुझे जवाब देना भी सिखाया है।

'धीरे-धीरे लोग अपनी असलियत दिखाने लगते हैं'

अनुपम खेर ने अपनी बात खत्‍म करते हुए आख‍िर में कहा, 'आप सब को खुश नहीं रख सकते और लोग बदलते नहीं हैं। वे हमेशा से ऐसे ही रहे हैं। बस अभी तक उनका मुखौटा नहीं उतरा है। धीरे-धीरे समय के साथ लोग अपनी असलियत दिखाने लगते हैं और मैं असल में भट्ट साहब या नसीर साहब की बात नहीं कर रहा हूं। जैसे, मैंने भट्ट साहब के साथ राजनीति पर चर्चा करना बंद कर दिया है, क्योंकि आजकल बॉलीवुड समेत हर इंडस्ट्री बंटी हुई है।'

नसीरुद्दीन शाह ने कहा था- चापलूसी स्‍वभाव उनके खून में है

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में एक इंटरव्यू में, दीपिका पादुकोण के जेएनयू में छात्रों का समर्थन करने के कदम का बचाव करते हुए, नसीरुद्दीन शाह ने अनुपम खेर के सरकार के समर्थन पर बात की थी। उन्‍होंने कहा था, 'अनुपम खेर जैसे लोग बहुत मुखर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत है। वे एक विदूषक हैं। एनएसडी और एफटीआईआई के उनके समकालीन कई लोग उनके चापलूसी स्वभाव की गवाही दे सकते हैं। यह उनके खून में है, वे इससे बच नहीं सकते।'
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…