'सात समुंदर पार' गाने का नया वर्जन देख भड़के लोग, कार्तिक आर्यन की फिल्म का गाना वायरल

Updated on 24-12-2025 02:55 PM
34 साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी 'विश्वात्मा'। इसमें सनी देओल और दिव्या भारती सहित कई सितारे नजर आए थे। फिल्म का गाना 'सात समुंदर पार' खूब हिट हुआ था। आज भी लोगों की जुबां पर है। पर अब इस गाने को रीमेक किया गया है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' फिल्म के लिए। पर लोगों को ये नया वर्जन खास पसंद नहीं आ रहा है। ऊपर से लोग कह रहे हैं कि अच्छे खासे आइकॉनिक गाने को बर्बाद कर दिया।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने नए गाने को रिलीज किया, जो 1991 के हिट गाने 'सात समुंदर पार' का नया वर्जन है। जैसे ही गाना रिलीज हुआ, लोग रिएक्शन देने लगे। इसे निगेटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि 'सात समुंदर पार' जैसे क्लासिक गाने को क्यों बर्बाद करने की जरूरत थी।

पुराने गाने से एकदम अलग नया वर्जन

'सात समुंदर पार' के रीमेक में कार्तिक आर्यन एक नाइट क्लब में डांस कर रहे हैं। अनन्या भी हैं, पर वो उन्हें देख रही हैं। गाने के नए वर्जन के बोल और धुन पुरानी है, लेकिन वाइब एकदम नई है। ये ऑरिजनल गाने के जोशीले डिस्को वाइब से बिल्कुल भी नहीं मिलती है।

एक ने कहा, 'पूरे गाने का सत्यानाश कर दिया।' दूसरे ने कहा, 'बचपन का एक और हिट गाना बर्बाद हो गया।' एक और यूजर बोले, 'बहुत बुरा। ऑरिजनल गाने से बिल्कुल उल्टा, जिस पर तो नशे में धुत आदमी भी नाच सकता था।' एक और ने कहा, 'क्या इस गाने को सुनते ही किसी को दिवंगत दिव्या भारती की याद आ जाती है...ये ऑरिजनल गाने की बराबरी नहीं कर सकता।'

25 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का निर्देशन समीर विदवान्स ने किया है। ये फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स पेश कर रहा है। प्रोड्यूसर्स करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्व मेहता, शरीन मंत्री केडिया और किशोर अरोड़ा हैं। फिल्म क्रिसमस पर 25 दिसंबकर 2025 को रिलीज हो रही है।
Advt.

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…